... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? मैं बहुत यात्रा करता हूं, इस लिहाज से मुझे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? गर्मी से बचने के लिए मुझे किस तरह की ड्रिंक्स पीनी चाहिए? पढ़ें - गर्मियों में नींबू पानी, आम पन्ना, छाछ, दही से आपको होते हैं ये बड़े लाभ
इस सवाल का जवाब फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में हेड न्यूट्रीनिश्ट डॉक्टर दलजीत कौर दे रहे हैं।
गर्मियों में डीहाइड्रैशन और स्ट्रोक आम समस्या है। अगर आप यात्रा करते हैं, तो आपको अपना बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। इन दिनों पसीने के कारण शरीर से सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की हानि हो सकती है। इससे आपको सनस्ट्रोक का खतरा हो सकता है। इसलिए गर्मियों के दौरान हाइड्रेटेड रहना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
इन बातों का रखें ख्याल
इन दिनों फ्रेश जूस और ऐसी ड्रिंक पियें, जिससे आपको खोये हुए पोषक तत्व बहाल करने में मदद मिले। ये हैं वो ड्रिंक्स।
नींबू पानी- ये गर्मियों की सबसे अच्छी ड्रिंक है। आधा नींबू काटकर पानी में मिला लें और उसमें एक चुटकी नमक और चीनी मिला लें।
नारियल पानी- ये इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए बेहतर ड्रिंक है।
शिकंजी- ये बेस्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, इससे आपको विटामिन सी और सोडियम के अलावा केवल 60 कैलोरी मिलती है।
छाछ- पानी, दही, हरी मिर्च, जीरा पाउडर और नमक के मिश्रण से तैयार इस ड्रिंक से आपको तुरंत ताजगी मिलती है।
लस्सी- इससे आपको हीट स्ट्रोक की वजह से खोई हुई ऊर्जा को पाने में तुरंत मदद मिलती है।
आम पन्ना- उबला कच्चा आम, नींबू, पुदीना, नमक और जीरा पाउडर से बनने वाली ये ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट स्तर संतुलन के लिए अद्भुत काम करती है।
जल जीरा- पानी, पुदीना, नींबू, आमचूर पाउडर, जीरा पाउडर और काला नमक से बनने वाली ये बेहतर विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और ये आपको कूल रखता है।
इसके अलावा आपको तले हुए या वसायुक्त खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। गर्मियों में इस तरह के खाद्य पदार्थ खाने से दिमाग में गर्मी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं वसायुक्त खाद्य पदार्थ खाने से न केवल पेट के पोषक तत्व कम होते हैं बल्कि आपको अपच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock