क्या पेशाब रोकना ख़तरनाक हो सकता है?

पेशाब रोकने से आपको UTI हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 3, 2017 4:38 PM IST

आप कहीं बाहर घूमने गये हैं, और आप सार्वजनिक शौचालय में नहीं जाना चाहते। इसलिए  जब तक हो पेशाब को रोककर रखते हैं या कोशिश करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि  इस तरह पेशाब रोकना क्या  आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हमने यूरोलॉजिस्ट डॉ. पियाली चैटर्जी से बात की जिन्होंने यूरीन या पेशाब रोकने के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया।

क्या पेशाब रोकने से नुकसान होता है?

पेशाब रोकने से आपको यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। यूटीआई से आपको सामान्य से अधिक या बार-बार टॉयलेट जाने की ज़रूरत पड़ सकती है। साथ ही दर्द के साथ ब्लैडर सिंड्रोम और ओवरऐक्टिव ब्लैडर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। दवाइओं और कीगल एक्सरसाइज़ से आपको पेनफुल ब्लैडर सिंड्रोम से राहत मिल सकती है।

कितनी देर तक पेशाब रोकी जा सकती है?

पेशाब रोकने की आपकी क्षमता इस पर निर्भर करती है कि आपका शरीर कितने यूरीन का निर्माण करता है। साथ ही आप कितना पानी पीते हैं, हाइड्रेशन का स्तर और आपके ब्लैडर के कार्य करने की क्षमता पर भी यह निर्भर है। बहुत से लोग 3-6 घंटे तक यूरीन रोक लेते हैं, तो वहीं कुछ ऐसा नहीं कर पाते। कुछ लोगों का ब्लैडर बहुत संवेदनशील होता है, और उन्हें थोड़ी सी पेशाब लगते ही टॉयलेट की ओर भागना पड़ता है, क्योंकि उनके ब्लैडर में सनसनी महसूस होने लगती है।

क्या थोड़ी-सी भी पेशाब महसूस होने पर टॉयलेट चले जाना चाहिए?

आपको हर बार हल्की सी पेशाब लगने के बाद बाथरूम जाने की ज़रूरत नहीं लेकिन आपके तब तक भी इंतज़ार नहीं करना चाहिए कि आपको दर्द न महसूस होने लगे। पेशाब लगने के कुछ समय बाद आप टॉयलेट जा सकते हैं, न कि पानी की हर घूंट पीते ही या पेट में मरोड़े शुरु होने तक इंतज़ार करने के बाद। अगर आपको हल्की-सी पेशाब लग रही है तो अपना ध्यान उस तरफ से हटाने के प्रयास कर सकते हैं।

सबसे खास बात- वैसे  तो आप देर तक पेशाब रोककर अपने शरीर को बहुत ज़्यादा नुकसान नहीं पहुँचाना चाहेंगे। लेकिन पेशाब को रोकने से असहज भी महसूस होता है, तो फिर ऐसी गलती करने की ज़रूरत क्या है!

Read this in English

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source