बुख़ार में ठंडे पानी की पट्टियां रखना, सही या गलत?

क्या आप भी बुखार में ठंडे पानी की पट्टियां रखते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English

मेरे 7 साल के बेटे को पिछले दिनों काफी तेज़ बुख़ार हुआ था। मुझे सबने सलाह दी कि बुख़ार उतारने के लिए मैं ठंडे पानी की पट्टियां रखूं। उस वक्त मैंने पट्टियां रखी तो, लेकिन मुझे डर था कि कहीं इससे नुकसान न पहुंच जाए। इसलिए मैं जानना चाहती हूं कि क्या ऐसा करना ठीक है? अगर हां तो, कितना बुख़ार होने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखनी चाहिए?

जब बुख़ार 101 डिग्री फैरेनहाइट से बढ़ने लगता है तो स्थिति गंभीर हो जाती है। और उसके 103 तक पहुंचने पर घबराहट। डॉक्टर बुख़ार के लिए दवाएं देते तो हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि दवा खाने के बावजूद शरीर का तापमान कम नहीं होता। तब ठंडे पानी की पट्टियां या स्पंज इस्तेमाल करके बुख़ार कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या वाकई ये तरीका सुरक्षित है? हमने रॉकलैंड ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, दिल्ली-एनसीआर के सीनियर कंसल्टेंट (डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसन) डॉक्टर रतन कुमार वैश से इस बारे में बात की, और उन्होंने ये कहा।

बुख़ार बहुत अधिक होने पर कोल्ड कंप्रेस यानी बर्फ की सिकाई वगैरह नहीं की जानी चाहिए, हां ठंडे पानी की पट्टियां ज़रूर रखनी चाहिए। जब बुखार 102 डिग्री फैरेनहाइट से आगे बढ़ता है तो उसे कंट्रोल करना ज़रूरी हो जाता है नहीं तो दौरा पड़ सकता है। ठंडे पानी की पट्टियां या स्पंज के इस्तेमाल से तापमान कम करके मरीज़ को राहत पहुंचाई जा सकती है। छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों के साथ ये तरीका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि उन्हें बुखार बहुत तेज़ होने पर दौरा पड़ने का जोखिम ज्यादा होता है।

बर्फ के पानी का इस्तेमाल न करें। फ्रिज का पानी या सादा पानी ही लें। डॉक्टर वैश ये भी कहते हैं कि सिर्फ सिर, माथा और हथेली पर पानी की पट्टियां रखने से फायदा अधिक नहीं होगा, इसके लिए पूरे शरीर में स्पंज किया जाना चाहिए। बल्कि अगर मरीज़ बहुत अधिक कमज़ोरी महसूस न कर रहा हो तो उसे नहाना चाहिए। इससे तापमान गिरता है।

बर्फ के पानी का स्पंजिंग के लिए इस्तेमाल केवल तभी करना चाहिए जब बुख़ार 104-105 डिग्री फैरेनहाइट तक हो जाए। ये स्पंजिंग 15-20 की जानी चाहिए। ध्यान रहे, स्पंजिंग बुख़ार के लिए स्थायी उपचार नहीं है। ये सिर्फ तापमान कम करता है। बैक्टीरिया आ वायरस से लड़ने के लिए शरीर को उचित दवाओं की ज़रूरत होती है। इसलिए डॉक्टर के पास ज़रूर जाएं।

मूल स्रोत – Cold sponging for fever — recommended or not?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source