क्या कुलथी खाने से Water Retention में मदद होती है?

जानिए किस तरह यह पौष्टिक अनाज शरीर की सूजन कम करता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 22, 2017 2:46 PM IST

मेरी उम्र 28 वर्ष है और मैं मुंबई में रहती हूं। मेरी ज़िंदगी बहुत ही भाग-दौड़भरी है। पिछले कुछ हफ्तों से मैं महसूस कर रही हूं कि मेरे चेहरे और शरीर में काफी सूजन आ गयी है। मैंने इंटरनेट पर इसके कारण जानने की कोशिश भी की। तो वहीं कुछ लोगों ने मुझे कॉफी और चाय पीने की सलाह दी। लेकिन मैं चाय-कॉफी नहीं पीना चाहती। इसी तरह एक आयुर्वेदिक वेबसाइट पर कुलथी या हॉर्स ग्राम (horse gram) के बारे में लिखा गया था। उस वेबसाइट के लेखकों के अनुसार कुलथी खाने से सूजन कम होती है। मुझे किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय जाननी है कि क्या सचमुच कुलथी वॉटर रिटेंशन और सूजन कम करने में सहायक है।

इस सवाल का जवाब दे रही हैं धवंतरी केरला आयुर्वेद, अंधेरी (मुंबई) से डॉ. नम्रता पवार।

कुलथी, कुलीथ या हॉर्स ग्राम को मद्रास ग्राम भी कहा जाता है। यह बीन्स या सेम का एक प्रकार है जिसके बारे में हमारे देश में बहुत कम लोगों को जानकारी है। कुलथी सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। यह एंटी-ऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर होता है और आपकी किडनी स्टोन और गैल ब्लैडर स्टोन से भी आपके शरीर की रक्षा करता है। आयुर्वेद में कुलथी कफ को नष्ट करने में मदद और अपने एस्ट्रींजेंट गुणों की वजह के लिए जाना जाता है।

अब रही बात आपके सवाल की, तो कुलथी एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल होने के साथ एक बेहतरीन डाइयुरेटिक (diuretic) भी है। वॉटर रिटेंशन के लिए इस्तेमाल किए जानेवाले बाक़ी सभी तरीकों (जैसे कॉफी और चाय पीने आदि) की तुलना में कुलथी का सेवन कम नुकसानदायक और पौष्टिक पर्याय भी है।

कुलथी खाना इसलिए भी बेहतर है क्योंकि शरीर में सूजन या ब्लोटिंग (bloating) हार्मोन्स के असंतुलन के कारण होता है। एस्ट्रोजन ( oestrogen ) और प्रोजेस्टेरोन (progesterone) जैसे हार्मोन्स वॉटर रिटेंशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के समय पेट फूलने की समस्या महसूस होती है। कुलथी खाने से हार्मोन्स संतुलित होगे और साथ ही आपके शरीर से सूजन कम होगी।

 Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock. 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.