... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मैं 50 वर्षीय पुरुष हूं। मैं एक हफ्ते के लिए एंटीबायोटिक दवा लेना शुरु कर रहा हूं। डॉक्टर ने सलाह दी है कि इस दौरान मैं दही और अन्य मिल्क प्रॉडक्ट खा सकता हूं लेकिन दूध पीने के लिए मना किया है। आमतौर पर मैं अपने दिन की शुरुआत एक गिलास दूध पीने के साथ करता हूं। क्या सच में मुझे एंटीबायोटिक दवाओं के साथ दूध पीना बंद कर देना चाहिए? मेरा मार्गदर्शन करें। पढ़ें- सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू में कब लें एंटीबायोटिक दवा?
इस सवाल का जवाब मुंबई के जनरल फिजिशियन डॉक्टर आरती उल्लाल दे रही हैं।
डॉक्टर के अनुसार, ये एक आम धारणा है कि जब आप एंटीबायोटिक दवा ले रहे हैं, तो आपको दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा हो सकती है। कुछ मामलों में एंटीबायोटिक्स दवाएं सूजन, कब्ज और दस्त जैसी विभिन्न पाचन जटिलताएं पैदा कर सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में मिल्क प्रॉडक्ट खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और इन्हें आसानी से पचाया जा सकता है।
अगर आप उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो दूध पीने से आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को दूध पीने से उल्टी जैसा एहसास होता है। इसलिए एंटीबायोटिक्स के साथ दूध पीना बिल्कुल अच्छा विचार नहीं है।
हालांकि आप इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और इंफेक्शन से लड़ने के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप काली चाय और कॉफी पी सकते हैं। लेकिन इनमें ज्यादा दूध ना मिला हो। आप अपनी डायट में एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। दही प्रोबायोटिक के रूप में काम करती है और एंटीबायोटिक दवाओं के साइड इफेक्ट्स से मुकाबला करने में भी मदद करती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock