hamburger icon
A
Read in English

क्या लव बाइट (Love Bites) से भी एचआईवी फ़ैल सकता है?

लव बाईट जैसी ओरल एक्टिविटी की तुलना में ओरल सेक्स के दौरान संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST

सेक्स के दौरान जब दोनों पार्टनर एक दूसरे को किस करते हैं तो उस समय वे कभी कभी अपने दांत स्किन में लगा देते हैं जिससे वो हिस्सा लाल हो जाता है। इसे आम भाषा में लव बाइट या हिकी (Hickeys) कहा जाता है। कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि अगर एचआईवी इन्फेक्टेड मरीज लव बाईट करे तो क्या उससे भी एचआईवी फैलने का खतरा रहता है। तो हम आपके बता दें कि लव बाईट से एच आई वी फैलने का खतरा बिल्कुल ना के बराबर होता है। इसे ऐसे समझें कि लगभग दस लाख लोगों में से एक लोग को लव बाईट से एचआईवी होने की संभावना रहती है और यह भी तब जब आपके एचआईवी संक्रमित पार्टनर के शरीर में कटने की वजह से खून निकल रहा हो और वह संक्रमित खून मुंह द्वारा आपके शरीर में पहुँच जाये। हालाँकि डॉक्टर का कहना है की इसकी भी गुंजाइश काफी कम ही होती है। वास्तव में जब तक आप संक्रमित मरीज के खून या उसके सीमेन या वैजाइनल डिस्चार्ज के सीधे संपर्क में नहीं आते हैं तब तक आप एचआईवी संक्रमित नहीं हो सकते हैं।

वास्तव में लव बाईट में जो ब्लड होता है वह दांत काटने की वजह से स्किन के अंदर ही जमा होता है जिससे  बाहर से देखने में वहां की स्किन लाल तो दिखती है लेकिन स्किन के कारण वह ब्लड दूसरे पार्टनर के संपर्क में नहीं आ पाता है। इसलिए लव बाईट के कारण एचआईवी से संक्रमित होने का खतरा बिल्कुल नहीं रहता है। साथ ही लव बाईट के दौरान अगर स्किन पर छोटा मोटा कट भी लग जाता है तो भी एचआईवी फैलने का खतरा बिल्कुल नगण्य रहता है।  इसके अलावा यह बात ध्यान देने वाली है एचआईवी सिर्फ तभी फ़ैल सकता है जब उससे संक्रमित मरीज का लार आपके मुंह में जाता है।

यह बात जान लें कि लव बाईट जैसी ओरल एक्टिविटी की तुलना में ओरल वैजाइनल या एनल सेक्स के दौरान संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। यह रिस्क तब और बढ़ जाता है जब आपके मसूड़ों में से खून निकल रहा हो या मुंह के अंदर छोटा मोटा घाव हो। सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल से इस खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके अलावा आपको किसी तरह की शंका हो तो नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप ज़रूर कराएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock