डायबिटीज का मरीज हूँ, चावल के बिना नहीं रह सकता, क्या करूँ?

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो किसी भी कीमत पर ये आर्टिकल पढ़ें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मेरी मां डायबिटीज से पीड़ित है लेकिन वो चावल खाए बिना नहीं रह सकती हैं। वो लंच, डिनर में चावल और ब्रेकफास्ट में रोटी खाती हैं। क्या उनका डायबिटीज कंट्रोल नहीं होने का यही कारण तो नहीं है? क्या ये सच है कि डायबिटीज के मरीजों को चावल बिल्कुल नहीं खाना चाहिए ? पढ़ें- रोजाना चावल खाने से होते हैं ये 5 फायदे

इस सवाल का जवाब मुंबई स्थित होप एंड केयर क्लिनिक में डॉक्टर अक्षत चड्ढा दे रहे हैं।

चावल को लेकर ये एक आम सवाल है। अगर आप लंबे समय से चावल खा रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे आपका ग्लूकोज लेवल प्रभावित नहीं होगा। हालांकि जिन्होंने हाल ही में चावल खाना शुरू किया है, वो प्रभावित हो सकते हैं। कई मामलों में ऐसा भी होता है कि रोटी खाने के बाद भी ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज के रोगियों को स्टार्च से भरपूर फूड्स ना खाने की सलाह दी जाती है, जिसमें चावल भी शामिल है। इसके बजाय वो काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें जैसे गेहूं, रागी, ज्वार खा सकते हैं।

ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल करने के टिप्स

  • आप वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस खा सकते हैं। फाइबर से भरपूर ब्राउन राइस खून में ग्लूकोज को धीमी गति से जारी करता है।
  • कम चावल लें और उसके साथ सब्जी, दही और दाल ज्यादा मात्रा में लें। इससे ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रहता है और शरीर में शुगर के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
  • अपने खाने में चावल की मात्रा कम रखें और सलाद व दही की मात्रा बढ़ाएं। इससे चावल जल्दी पच जाते हैं और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती।
  • आप वैसे चावल ना बनाएं, जिसमें उबाल के बाद पानी को चावल से अलग कर दिया जाता है। ऐसा करने से आप विटामिन्स और खनिजों से वंचित रह सकते हैं, जबकि स्टार्च बरकरार रहता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source