... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST
Read this in English.
टोनेल फंगस (toenail fungus) यानि पैर के नाखूनों में इंफेक्शन हो जाना। ये तब होता है जब पैरों के नाखूनों के आसपास की त्वचा पर कोई गंभीर चोट लग जाती है या कट जाता है। इस समस्या का अगर सही समय पर उपचार ना किया जाए तो इंफेक्शन बढ़ सकता है। इस दर्दनाक समस्या से लहसुन के इस्तेमाल से बचा जा सकता है। लहसुन इस समस्या से कैसे निजात दिला सकता है, आइए जानते हैं। पढ़ें- नीम की पत्तियों से दूर करें ये 3 तरह की स्किन एलर्जी
लहसुन कैसे काम करता है?
सबसे पहले इस बात को जानना ज़रूरी है कि लहसुन में क्या खास बात है और ये कैसे काम आ सकता है। लहसुन में कम कोलेस्ट्रॉल होते हैं और ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के साथ-साथ आपको साइनस (sinus) के परेशानी से दूर रखता है। लहसुन एंटीमाइक्रोबल (antimicrobial) और एंटीफंगल (antifungal) होता है। फंगस में मौजूद हानिकारक रोगाणुओं में से एक टिनिया पेडिस (Tinea pedis) भी है। लहसुन में मौजूद एलीसिन (Allicin) इस रोगाणु से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
टोनेल फंगस (toenail fungus) को खत्म करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल ऐसे करें
लहसुन का पाउडर
इसके अलावा आप लहसुन के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए आप पहले अपने पैर अच्छी तरह से धो लें। पैर सूखने के बाद आप उस पर पाउडर को इंफेक्टेड वाले हिस्से पर अच्छी तरह छिड़क लें।
लहसुन का तेल
एक उपाय यह भी है कि आप इंफेक्टेड वाले हिस्से पर रोजाना रात को लहसुन का तेल भी लगा सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। लहसुन का प्रयोग कम से कम दो से तीन हफ्ते तक करें। इससे आपका फंगस नहीं बढ़ेगा।
मूल स्रोत -Use garlic for relief from toenail fungus
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।