... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
दालचीनी गरम मसालों की श्रेणी में से एक स्वादिष्ट मसाला है। इसका प्रयोग सूप, करी, सब्ज़ी और चावल आदि में मिलाकर किया जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि इस खुशबूदार मसाले से खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता लेकिन क्या आपको पता है कि इसका प्रयोग कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी किया जा सकता है। जी हां इसका प्रयोग गठिया या जोड़ों में दर्द से पीड़ित लोग अपने दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं।
गठिया का दर्द उम्र के किसी भी दौर में आपके जोड़ों को दस्तक दे सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका कोई सटिक इलाज नहीं है। उम्र भर आपको इस दर्द का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी से राहत पाने का एक ही तरीका है, इसके दर्द को कम करना। पढ़ें- जोड़ों के दर्द का निराला इलाज- अरंडी का तेल
दर्द में कैसे काम करता है दालचीनी
दालचीनी उन आयुर्वेदिक और लोकप्रिय जड़ी बूटियों में से एक है जिनका इस्तेमाल प्राचीन काल से जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें सिनामोन (cinnamomum), एन्टी-इन्फ्लैमटॉरी और एन्टी-ऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो गठिये के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो गठिया के रोगियों में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। पढ़ें- गठिये के दर्द से राहत पाने के प्राकृतिक तरीके
इसका इस्तेमाल कैंसे करें
मूल स्रोत -Cinnamon — a natural remedy to relieve arthritic pain
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।