... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
प्यूबिक लाइस क्या होते हैं और इनके क्या लक्षण हैं? क्या इससे पीड़ित लोगों के साथ सेक्स करने से मैं भी इसकी शिकार हो सकती हूँ ?
प्यूबिक लाइस एक तरह के जूं होते हैं जो सामान्य तौर पर इंसानों के जननांगो के आस पास वाले हिस्से में पाए जाते हैं। कुछ लोगों में यह उनके बगलों और भौहों में भी पाए जाते हैं। इनका आकार सिर में पाये जाने वाले जूं के आकर से काफी अलग होता है। एक शोध के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 10% लोग इसके शिकार हैं।
आखिर क्यों हो जाते हैं जननांगो में जूं : यह एक यौन संक्रमित बीमारी है और ये अधिकतर टीनऐजर में पाए जाते हैं। अगर आप ऐसे किसी भी लड़के या लड़की के साथ सेक्स करते हैं जो पहले से इससे पीड़ित हो तो आप के जननांगो में भी इस जूं के फैलने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप संक्रमित लोगों के कपड़ों के भी संपर्क में आते हैं तो इससे भी आपके शरीर में ये फ़ैल सकते हैं। पढ़ें: वैजाइना को इन्फेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
चित्र स्रोत: Shutterstock