hamburger icon
A
Read in English

कोहरे से अस्थमा सहित हो सकती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां

क्या आप कोहरे में चेहरा बिना ढके बाहर जाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English.

सर्दियों के मौसम में फॉग यानि कोहरा पड़ना आम बात है। बादल या धुएं की तरह दिखने वाला कोहरा पानी की बूंदों से मिलकर बना होता है। कोहरा पड़ने के कारण विजिबिलिटी कम हो जाना आम बात है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ये कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। दरअसल कोहरे में कई प्रदूषित कारक मिल जाते हैं, जो सीधे तौर पर स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचाते हैं। धुंध पड़ने का मुख्‍य कारण वायु प्रदूषण है। सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और विभिन्न औद्योगिक प्रदूषण जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों और ओजोन जैसे खतरनाक रसायन कोहरे के साथ मिलकर माहौल में एक परत तैयार करते हैं जिसे धुंध कहते हैं। धुंध के कारण कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1) फेफड़ों में संक्रमण

हवा में मौजूद प्रदूषित कण आपके फेफड़ों में पहुंचकर उसकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। इससे आपको सांस की तकलीफ और घबराहट की शिकायत हो सकती है।

2) खांसी

प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगती है, जिस वजह से आपको खांसी की समस्‍या हो सकती है। धुंध आपके वायुमार्ग को सीधे तौर पर प्रभावित करती है।

3) अस्‍थमा

धुंध में मौजूद जहरीले रसायनों के कारण अस्‍थमा के मरीजों को सांस लेने में कठिनाई होती है। धुंध से अस्‍थमा के मरीजों की समस्‍या और ज्‍यादा बढ़ जाती है।

4) ब्रोंकाइटिस

लंबे समय तक धुंध पड़ने से ब्रोंकाइटिस के अवस्था में तबियत और भी बिगड़ जाती है। प्रदूषण के कारण श्लेष्मा झिल्ली (mucous membranes) में सूजन हो जाती है जिससे बहुत समस्‍या होती है।

5) आंखों में जलन

वायु प्रदूषण के कारण आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। धुंध के कारण आंखों की झिल्‍ली में जलन पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं इससे आंखों में सूजन और कई अन्‍य संक्रमण भी हो सकते हैं।

धुंध से कैसे बचें

  • धुंध मानव निर्मित गतिविधियों का परिणाम है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को धुंध से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आपको ही ये पहल करनी पड़ेगी कि वायु में प्रदूषण ना फैलाया जाए।

  • ऐसे स्‍थानों पर जहां ज्‍यादा प्रदूषण होता है जैसे ट्रैफिक जंक्‍शन और इंडस्‍ट्रियल जोन में जाने से बचें।

  • धुंध में अपने चेहरे को ढक कर रखें।

मूल स्रोत -How winter fog can be bad for your health

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।