जानिये कैसे याद्दाश्त तेज करता है ये कमाल का पौधा

क्या आपकी याददाश्त कमजोर है? अगर हां, तो इस पौधे की चाय ज़रूर पियें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

सेज (sage) का पौधा आपको किसी भी गार्डन में नजर आ सकता है। ये लंबे हरे पत्‍तों वाला पौधा केवल गार्डन की शान ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। ये पौधा जड़ी बूटी के रूप में आपको अधिकतर दुकानों पर उपलब्‍ध हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में ये अन्‍य जड़ी बूटियों से बीस ही है। इससे ना केवल याददाश्त कमजोर होने वाले मरीजों को लाभ होता है बल्कि स्‍वस्‍थ लोगों की भी याददाश्त तेज होती है। पढ़ें- औषधीय गुणों का भंडार है सदाबहार का फूल, जानिये कैसे

अध्‍ययन में हुआ साबित

कई अध्‍ययनों में इस बात का जिक्र है कि सेज का पौधा याददाश्त बढ़ाने के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है। वास्‍तव में अभी कुछ अध्‍ययन जारी हैं, जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पौधे से अल्‍जाइमर (Alzheimers) और पागलपन (dementia) का उपचार संभव है कि नहीं। यूनिवर्सिटी ऑफ न्‍यूकैसल एण्‍ड नॉर्थमबिया में मेडिक्लिनिकल प्‍लांट रिसर्च सेंटर ने एक अध्‍ययन किया है। अध्‍ययनकर्ताओं ने 18 से 37 साल की उम्र के 44 लोगों पर ये रिसर्च की। इनमें से कुछ लोगों को सेज के ऑयल कैप्‍सूल (oil capsules) दिए गए और कुछ को प्‍लेसबो (placebo)। इसके बाद उन्हें कुछ शब्‍द याद करने के लिए दिए गए। परिणाम में सामने आया कि जिन लोगों को ऑयल कैप्‍सूल दिया गया था, उनको ज्‍यादा शब्‍द याद थे।

साइड इफेक्‍ट भी नहीं

अल्जाइमर के उपचार और स्मृति बढ़ाने के लिए मौजूदा दवाओं के कई साइड इफेक्ट होते हैं। चूंकि सेज एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है, इसलिए परीक्षण के दौरान इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। हालांकि इसका इस्‍तेमाल गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

स्मृति बढ़ाने के अलावा सेज के पत्‍तों के कई अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। इसके पत्‍तों से कोल्‍ड, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों और बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसका इस्‍तेमाल कैसे करें

सेज ऑयल कैप्‍सूल सबसे ज्‍यादा प्रभावी होते हैं। इसके अलावा आप रोजाना सेज के पत्‍तों की चाय भी पी सकते हैं। आप अपने सिर पर सेज ऑयल से मालिश कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप अपने सूप, पिज्‍जा और पास्‍ता सॉस में स्‍वाद के लिए इसे शामिल कर सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source