hamburger icon
A
Read in English

रोजाना सिर्फ 30 ग्राम लाल मिर्च खाने से दिल को होता है फायदा

क्या आप जानते हैं कि रोजाना लाल मिर्च खाने से आपके दिल की मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत होती हैं !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अगर आप भी मसालेदार और तीखे खाने के शौकीन हैं तो आपके लिये यह एक खुशखबरी है कि लाल मिर्च खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलती है, और अगर आपको तीखा खाना पसंद नहीं है फिर भी इससे मिलने वाले फायदों को पाने के लिये अपनी डिश में थोड़ी सी लाल मिर्च ज़रूर डालें। ऐसा इसलिये क्योंकि हाल ही में  किये कुछ शोधों से यह बात पता चली है कि जिस मिर्च को खाने से आपके जीभ पर जलन होने लगती है वह आपके हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखती है।

लाल मिर्च क्यों खाना चाहिये?

यूरोपियन जर्नल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, मिर्च खाने से आपके मेटाबोलिज्म या पाचन क्रिया पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। अभी तक यह माना जाता था कि ज्यादा मिर्च खा लेने से आपको दिल में जलन या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि इस शोध में कुछ लोगों को लगातार 4 हफ़्तों तक मिर्च से भरपूर चीजें खिलाई गयीं फिर उनका निरीक्षण किया गया जिससे पता चला कि उनके रेस्टिंग हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर में कमी आयी है और उनके मेटाबोलिज्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि आप हर चीज में लाल मिर्च डालकर ही खाएं बल्कि सामान्य भोजन के साथ रोजाना सिर्फ 30 ग्राम मिर्च का सेवन करें। इसे खाने का फायदा आपको तुरंत नहीं पता चलेगा बल्कि इसके लिए आपको 2 हफ़्तों का इंतजार करना पड़ेगा। दो हफ़्तों के बाद आप पायेंगे की आपके रेस्टिंग हार्ट रेट में कमी आयी है और आपका ह्रदय पहले से बेहतर तरीके से काम करने लगा है। शोध के अनुसार मिर्च का असर पुरुष और महिलाओं दोनों पर समान रूप से ही होता है।

मिर्च को डाइट में कैसे शामिल करें:

  • हमेशा ताज़ी मिर्च का ही प्रयोग करें। इन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और अपनी सब्जियों या दाल में ऊपर से डालें।
  • अपनी सब्जी को और ज्यादा मसालेदार और तीखी बनाने के लिये कभी भी मिर्च पाउडर का प्रयोग न करें क्योंकि यह प्रोसेस्ड होती है। इसके फायदों को पाने का सही तरीका है कि आप गार्डन में उगाई हुई ताज़ी मिर्च को ही उपयोग में लायें।

याद रखिये हरी और लाल मिर्च दोनो ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसलिये इनका सीमित मात्रा में नियमित सेवन करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ: 

Ahuja KD, Robertson IK, Geraghty DP, Ball MJ. The effect of 4-week chilli supplementation on metabolic and arterial function in humans. Eur J Clin Nutr.2007 Mar;61(3):326-33. Epub 2006 Aug 23. Erratum in: Eur J Clin Nutr. 2007 Mar;61(3):442. PubMed PMID: 16929238.