... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
तनाव से निपटना आसान नहीं है। ज्यादा तनाव होने पर आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है और शरीर में हलचल मच जाती है। हालांकि आप तनाव से निपटने के एक सौ एक तरीके जानते होंगे, जिनके बारे में अक्सर लोग बात भी करते हैं। लेकिन इस दौरान आपकी स्थिति ऐसे हो जाती है कि आसान फैसला लेना भी मुश्किल लगता है। कुछ लोग तनाव में आकर गलत फैसले ले लेते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। बेशक इस समय आपका दिमाग काम ना करें, फिर भी आपको कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी, जिनसे इसके कारण होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि तनाव होने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। पढ़ें- तनाव दूर करने के लिए खाएं ये 7 चीजें
1) काम में देरी होने दें
कई बार तनाव आपको शक्तिहीन बना देता है। अगर आपका काम तय समय पर नहीं हो पा रहा है, तो आप उसे जबरदस्ती ना करके कुछ समय के लिए टाल दें। इस बीच आप छोटा ब्रेक ले सकते हैं। इससे आप रिफ्रेश हो जाएंगे। हालांकि किसी काम को टालने से आपको और ज्यादा तनाव हो सकता है, इसलिए थोड़ी देर से सही लेकिन काम पूरा कर लें। एक साथ ढेर सारा काम करने की बजाय जो काम ज्यादा महत्वपूर्ण है पहले उसे करें। मानव का दिमाग हर 90 मिनट के बाद थक जाता है, ऐसे में एक छोटे कॉफी ब्रेक से आप दोबारा रिफ्रेश हो सकते हैं।
2) समय पर सोएं
तनाव से बचने का सबसे बेहतर तरीका ये है कि आपको समय पर सो जाना चाहिए। तनाव के कारण नींद खराब होने से आपको ह्रदय रोग, अवसाद और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। भले ही आपको नींद नहीं आ रही हो फिर भी आप समय पर अपने बिस्तर पर जाएं।
3) स्मोकिंग ना करें
अधिकतर लोग तनाव में स्मोकिंग करने लगते हैं। इसके पीछे उनका तर्क होता है कि स्मोकिंग से उन्हें तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। हालांकि ये एक भ्रम है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन के मस्तिष्क में पहुंचने पर डोपामाइन (dopamine) जारी होता है, जिससे दिमाग को कुछ समय के लिए आराम तो मिलता लेकिन इसके कई खतरे भी हैं। निकोटीन से ब्लड शुगर और हार्ट बीट्स बढ़ती हैं, मांसपेशी तनाव होता है ओर शरीर के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सीमित हो जाती है।
4) ऐसा ना करें, जिससे पछतावा हो
तनाव में आकर कुछ लोग ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे बाद में उन्हें पछतावा होता है। मसलन तलाक के लिए अर्जी देना, इस्तीफा दे देना आदि। जिंदगी से जुड़े ऐसे अहम मसलों पर तनाव में आकर फैसला नहीं लेना चाहिए। ऐसे मामलों पर कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करना चाहिए। तनाव आपको सोचने का मौका देता है। हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि जो छात्र तनावग्रस्त थे उन्होंने जीवन को लेकर अच्छे फैसले लिए। पढ़ें- अनुलोम विलोम प्राणायाम से तनाव और चिंता को करें दूर
5) सकारात्मक सोच रखें
आप अतीत में हुए नकारात्मक कामों और बातों को लेकर ज्यादा ना सोचें। इससे आपको निराशा ही होगी। कई अध्ययनों में ये पता चलता है कि जो लोग नकारात्मक सोच रखते हैं उन्हें सकारात्मक सोच रखने वालों की तुलना में ज्यादा अवसाद और तनाव होने की संभावना होती है।
6) बहस ना करें
कभी-कभी कई मामले सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत करने से सुलझ जाते हैं। इसलिए बहस करने से बचना चाहिए। बहस करने से केवल आपको तनाव ही हाथ लगेगा। अगर आपको मुद्दे की जानकारी नहीं है तो आप बिना तर्क के बहस ना शुरु करें। ऐसे में शांत रहें और अपने आपको समझ से बात करने के लिए तैयार करें।
7) गलत व्यक्ति से अपनी बात साझा ना करें
कई लोग अपना तनाव कम करने के लिए किसी दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने लगते हैं। लेकिन आपको ये मालूम नहीं होता है कि वो आपकी भावनाओं को समझ भी सकता है या नहीं। तनाव के चलते आप दोस्त और दुश्मन के बीच फर्क भूल जाते हैं। इसलिए ज़रूरी नहीं है कि जो पहला व्यक्ति आपको मिले उसी के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर किया जाए। आप उसी से अपनी भावनाएं साझा करें जो आपको समझ सकता है और कुछ सुझाव दे सकता है।
8) खाना का रखें ध्यान
तनाव आपको शुगर और हाई कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थों के लिए प्रेरित करता है। अधिकतर लोग ऐसे में सेब, चॉकलेट और पिज्जा खाने लगते हैं। ऐसे खाने में ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं, जो ग्लूकोज़ को कम करके आपकी ऊर्जा को कम कर सकते हैं। इसलिए जब आपको तनाव हो तो आप ग्रीन टी पिएं। इससे आपकी लालसा को नियंत्रित होने में मदद मिलेगी और आप स्वस्थ रहेंगे। इतना ही नहीं इससे आपके दिमगा की क्षमता बढ़ेगी और आप तनाव से बेहतर तरीके से निपटेंगे।
मूल स्रोत -7 things you need to STOP doing when you are stressed!
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।