hamburger icon
A
Read in English

पानी में क्यों फूल जाते हैं आपके हाथ और पैर?

पानी में हाथ और पैरों का फूलना हेल्‍थ के लिए अच्‍छा

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

आपने देखा होगा कि जब आप काफी देर तक पानी के संपर्क में रहते हैं, तो आपके हाथ और पैरों की उंगलियों में एक अजीब सी सिकुड़न जिसे झुर्रियां भी कह सकते हैं, हो जाती हैं। इसे हाथ और पैरों का फूलना भी कहते हैं। क्‍या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्‍यों होता है, और हाथो-पैर में ही क्‍यों होता है। कई लोग मानते हैं कि काफी देर तक पानी में रहने के कारण हाथ-पैर की स्किन की बाहरी परत फूल जाती है। लेकिन ये जानकारी पूरी तरह से गलत है। तो वास्‍तव में क्‍या होता है। आइए जानते हैं। पढ़ें- हाथ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए करें कतूसपदापिथम आसन

एएनएस है बजह

दरअसल हाथ-पैर की उंगलियों में पानी के संपर्क से झुर्रियों का पड़ना ऑटोमोनस नर्वस सिस्‍टम (एएनएस) का एक कारण है। जब उंगलियां काफी देर तक पानी में रहती हैं, तो वैसोकन्स्ट्रिक्शन के कारण उंगलियों का गुदा कम होने लगता है, जिसे एएनएस कन्‍ट्रोल करता है। उंगलियों में गुदे की कमी के कारण हाथों और पैरों में झुर्रियां पड़ने लगती हैं। पढ़ें- इस स्पेशल गाजर फेसपैक से झुर्रियों को कहें अलविदा

झुर्रियां पड़ना सही संकेत

हालांकि पानी से उंगलियों में झुर्रियां पड़ना स्‍वास्‍थ्‍य के हिसाब से ठीक है, क्‍योंकि इससे पता चलता है क‍ि आपका एएनएस सही प्रकार से काम करता है। झुर्रियों को गीली परिस्थितियों के अनुकूल माना जाता है। जब आपकी उंगलियां सूखी रहती हैं तो आप कोई भी चीज ज्‍यादा प्रभाव के साथ आसानी से उठा सकते हैं। हालांकि जब उंगलियां गीली होती हैं, तो चीजें आसानी से नहीं उठा सकते। पानी ल्‍यूब्रिकेटर की तरह काम करता है, क्‍योंकि जब आप आपकी उंगली चिकनी हो तो कोई भी चीज उठाने में मुश्‍किल होती है। ठीक उसी तरह पैरों की उंगली के साथ भी होता है। जब आपके पैर की उंगलियों में झुर्रियां पड़ जाती हैं तो आप उनकी सहायता से गीले फर्श पर भी आसानी से खड़े हो सकते हैं।

मूल स्रोत -Ever wondered why your fingers wrinkle under water?

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।