... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST
Read this in English
बड़ी उम्र की महिलाओं में अक्सर देखा गया है कि उन्हें पीरियड के दौरान भारी रक्तस्त्राव होने लगता है और वे इससे परेशान हो जाती हैं। वेल वुमन क्लिनिक की गाय्नकोलोजिस्ट डॉ नुपूर गुप्ता बताती हैं कि, रजोनिवृत्ति या पीरियड आने से पहले आपको आँखों के सामने अँधेरा छा जाना और अनियमित पीरियड आने जैसे लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। और रजोनिवृत्ति होने पर धीरे धीरे हल्की ब्लीडिंग और अनियमित पीरियड शुरू हो जाती है। जबकि अत्यधिक मात्रा में ब्लीडिंग होने का सिर्फ एक ही कारण रजोनिवृत्ति नही होता बल्कि कुछ मामलों में इसका कारण कैंसर भी हो सकता है। इसलिए आपको किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पढ़ें -मासिक धर्म के दर्द का घरेलू उपचार
अगर आपको देर से पीरियड आता है या बहुत अधिक मात्रा में ब्लीडिंग होती है तो यह किसी छिपी हुई बीमारी का सूचक है। योनि या गर्भाशय का कैंसर या प्री-कैंसर की अवस्था भी आपके अधिक रक्तस्त्राव का कारण हो सकती है। हालाँकि ऐसे मामलों में गर्भाशय का कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है। यहाँ डॉ नुपूर पीरियड के दौरान थकान से बचने के लिए कुछ उपाय बता रही हैं।
अपने न्यूट्रीशन पर ध्यान दें
आपकी उम्र के हिसाब से आपके लिए पोषक तत्वों की ज़रूरतें भी बदलती रहती हैं। पीरियड आने के कुछ दिन पहले से ही आप प्रोटीन और सोया से भरपूर खानों को अपनी डाइट में अधिक से अधिक शामिल करें।
सप्लीमेंट्स लें
अगर आप सप्लीमेंट्स नहीं ले रही हैं तो आज से ही लेना शुरू कर दें, क्योंकि आपके शरीर को सही से काम करने के लिए रोजाना 1000 मिली ग्राम कैल्शियम और 21 मिली ग्राम आयरन की ज़रूरत पड़ती है। आप सिर्फ अपनी डाइट से रोजाना इतनी मात्रा में मिनरल्स नहीं पा सकती हैं इसलिए सप्लीमेंट्स लेना ज़रूरी होता है।
नियमित व्यायाम करें
सबसे ज़रूरी बात यह है की एक्सरसाइज की मदद से पीरियड के दौरान या उसके पहले होने वाले लक्षणों को काफी कम कर सकती हैं। रोजाना सिर्फ आधे घंटे की एक्सरसाइज आपको हमेशा स्वास्थ्य रख सकती है। आप हफ्ते में पांच दिन योगा भी कर सकती हैं जैसे की प्राणायाम या तेज चलना।
मूल स्रोत - I get heavy periods and feel very tired. What should I do? (Query)
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।