... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:41 AM IST
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सर्दी-खांसी और गले में खराश का भी खतरा बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत पाने का उपाय क्या है? खांसी सुनने में जितनी आम समस्या लगती है, उतनी परेशानी पैदा करती है। रात के वक्त ये और बढ़ जाती है। खांसी दूर करने के लिए आमतौर पर लोग कफ सिरप पी लेते हैं लेकिन उसका असर अगले दिन दिखता है जब दिनभर नींद जैसा महसूस होता रहता है। मौसम में बदलाव और वायु प्रदूषण से हालत और ज्यादा गंभीर हो सकती है। इन समस्यायों से राहत पाने के लिए हर बार कोई गोली लेना सही नहीं है। आप लौंग का इस्तेमाल करके भी खांसी से राहत पा सकते हैं। लौंग से ना केवल खांसी से राहत मिलती है बल्कि आपका इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है।
लौंग ही क्यों
लौंग में युजिनोल (eugenol) और गैलिक एसिड (gallic acid) जैसे फेनोलिक यौगिक होते हैं जो कि नेचर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर लौंग से ना केवल गले की खराश से राहत मिलती है बल्कि लगातार खांसी के कारण गले में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल से श्वसन नली साफ होती है। इसके अलावा लौंग से सूखी खांसी के कारण गले में होने वाली खुजली को कम करने में मदद मिलती है। लौंग के एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों यानि टोक्सिन को बाहर निकालने और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक हैं।
ऐसे करें लौंग का इस्तेमाल
एक लौंग लेकर उसे सेंध नमक के साथ चबा लें। इससे आपको गले के दर्द को कम करने में मदद मिलेगी। इससे ग्रसनी यानि फेरिंगक्स (pharynx) की बेचैनी को कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आप सूखी खांसी या लगातार होने वाली खांसी से पीड़ित हैं, तो आपको इस प्रभावी उपचार को जरूर ट्राई करना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Kumar, K., Yadav, A., Srivastava, S., Paswan, S., & sankar Dutta, A. (2012). Recent Trends in Indian Traditional Herbs Syzygium Aromaticum and its Health Benefits. Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry, 1(1).