... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
क्या आप भी अपने पास हमेशा स्ट्रेस बॉल को रखते हैं, और जैसे ही कोई डेडलाइन करीब आती है या आप किसी मीटिंग से पहले जब बहुत टेंशन में होते हैं, तो उसे दबाने लगते हैं ?क्या यह काम करता है? क्या सच में ऐसा करने से आपको आराम मिलता है या यह सिर्फ एक भ्रम है। हालांकि इन सवालों का कोई सीधा जवाब नही है क्योंकि न ही इसपर कोई रिसर्च हुआ है और न ही डॉक्टर्स को पता है कि ये सच में काम करता भी है या नहीं। डायरेक्टर ऑफ़ क्रिटिकल केयर यूनिट, वोकहार्ड्ट हॉस्पिटल, साउथ मुंबई के डॉ प्रकाश जिन्दानी बताते हैं कि ‘हम पूरी तरह से निश्चित नही हैं कि तनाव को दूर भगाने में स्ट्रेस बॉल सच में मददगार है या नही, लेकिन अगर लोगों को इससे फायदा मिल रहा है तो इसे इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं।’ पढ़ें - तनाव से बढ़ता है ‘सिजोफ्रेनिया’ होने का खतरा
यह स्ट्रेस बॉल इतनी प्रचलित क्यों है ?
स्ट्रेस बॉल के काम करने का सिद्धांत यह है कि इसे दबाने से आपके हांथों कि मसल्स को आराम मिलता है जो आपको शांत रखने में मदद करता है और आपके तनाव को दूर करता है।आइये जानते हैं स्ट्रेस बॉल से और क्या होता है ?
तनाव को दूर करता है
जब आप स्ट्रेस बॉल को दबाते हैं, तब आपकी हांथो की और कलाइयों की मसल्स टाइट हो जाती हैं और जैसे ही आप बॉल को ढीला छोड़ते हैं तो आपके हांथों और कलाइयों की मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह स्ट्रेस से पनपे हुए तनाव को दूर भगाने में मदद करता है। स्ट्रेस हमारे शरीर को कई तरीकों से प्रभावित करता है उनमें से एक है कॉर्टिसोल हार्मोन का स्राव जो हमारे रक्त नलिकाओं को सिकुड़ देता है जिससे उनमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाती है। यही कारण है कि आप स्ट्रेस के दौरान काफी थका हुआ महसूस करते हैं। बॉल को बार-बार दबाने और छोड़ने से मसल्स पर जोर पड़ता है जिससे ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।
नसों को उतेजित करता है
हमारे शरीर के शिखर जैसे की हाथ और पैर, मस्तिष्क से जुड़ी हुई नसों का आखिरी सिरा होते है। और यह नसे हमारे लिम्बिक क्षेत्र से जुड़ी होती हैं जो हमारे इमोशन को नियंत्रित करती हैं।इसलिए स्ट्रेस बॉल को अपनी हथेली से दबाना एक्यूप्रेशर की तरह काम करता है, जिससे एक जगह कि नसों को दबाने से शरीर के किसी दुसरे हिस्से में आराम मिलता है।
मूड को सही करता है
जब मस्तिष्क से जुड़ी हुई नसें, स्ट्रेस बॉल को दबाने से उत्तेजित हो जाती हैं तो यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है और आपके खून में कॉर्टिसोल(cortisol) लेवल कम हो जाता है। जिससे यह आपके मूड को भी अच्छा करने में मदद करता है।
स्ट्रेस बॉल का इस्तेमाल कैसे करें
ऐसे बॉल का चुनाव करें जो आपकी हथेली में अच्छे से समा जाये। बॉल को अपने हथेली में रखे और दबायें फिर अपनी उँगलियों के सिरों से दवाब डालें और तीन या पांच तक गिनती करें। फिर इसे धीमे से छोड़ दे इस प्रक्रिया को करीब दोनों हाथो से आठ से दस बार दोहरायें। बॉल को दबाते समय सांस अन्दर लें और उसे छोड़ते समय सांस को भी बाहर छोड़ें।
सावधानी :
हालांकि स्ट्रेस बॉल का इस्तेमाल आप अपने तनाव को दूर करने और मूड को अच्छा करने के लिए कर रहे हैं फिर भी इस बात का ध्यान रखें की कई बार स्ट्रेस का सही समय पर इलाज न हो पाने के कारण यह बड़ी बीमारियों जैसे की डिप्रेशन, एंग्जायटी डिसऑर्डर में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए अगर आप क्रोनिक स्ट्रेस के शिकार हैं तो बॉल को छोडिये और किसी डॉक्टर के पास जाइये। पढ़ें - डिप्रेशन में कब जायें डॉक्टर के पास ?
मूल स्रोत - Does squeezing a stress ball help in relieving stress?
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।