नीम की पत्तियों से दूर करें ये 3 तरह की स्किन एलर्जी

क्या आप स्किन एलर्जी से पीड़ित हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English
गर्मियों में पसीना आना आम बात है लेकिन इस मौसम में फंगल यानी स्किन एलर्जी (fungal)की बीमारी होने के भी ज्यादा चांस होते हैं। इस बीमारी में शरीर पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं और स्किन जली हुयी सी नज़र आती है। इतना ही नहीं कभी-कभी नाखूनों में इन्फेक्शन भी हो जाता है। यह ज़रूरी नहीं है कि इस बीमारी को ठीक करने के लिए दवाइयों का ही सहारा लिए जाए। आप नीम की सहायता से भी पैर की उंगलियों, नाखूनों और दाद जैसी एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं। नीम में फंगल विरोधी गुण होते हैं और यह कई तरह के स्किन इन्फेक्शन के इलाज में काम में आता है। फंगल को कम करने के लिए नीम का तेल ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप नीम के पेस्ट को भी इन्फेक्शन वाले हिस्से पर लगा सकते हैं।पढ़ें - बालों और स्किन के लिए नीम के 6 शानदार फायदे 

स्किन एलर्जी में नीम कैसे काम करता है
नीम चिकित्सीय कारणों की वजह से विभिन्न तरह के स्किन इन्फेक्शन के इलाज के बहुत सही माना जाता है। इसमें निन्बिडोल (nimbidol) और गेडूनिन (gedunin) गुण होते हैं जो फंगल विरोधी होते हैं और फंगस (fungus) को ख़त्म करने में मदद करते हैं।
नीम का उपयोग कैसे करें 
नीम के तेल का इस्तेमाल  फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे लगायें नीम का तेल
 नीम के तेल को इफ़ेक्ट वाले हिस्से पर लगायें। पैर और नाखून की एलर्जी को कम करने के लिए दिन में कम से कम तीन बार नीम का तेल लगायें।
नीम के पत्ते का पेस्ट 
नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें और उसमें थोडा सा नींबू का रस और थोड़ी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को घाव पर बीस-तीस मिनट लगाएं रखें। इसके बाद उसे पानी से धोएं और सूखा लें। ज़ल्द आराम पाने के लिए दिन में दो बार ऐसा करें।

मूल स्रोत -1 natural remedy for 3 common fungal infections

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source