साइनस में राहत दिलाए लैवेंडर ऑयल

साइनस से हैं परेशान? दवा नहीं ये तेल ले आएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English

क्या आपकी नाक अक्सर बंद रहती है या फिर सिरदर्द बना रहता है? आपको साइनसाइटिस हो सकता है। जब आपके साइनस की लाइनिंग में इनफेक्शन या सूजन हो जाती तो दर्द और बेचैनी होने लगती है। साइनस में राहत के लिए डॉक्टर कई तरह की एंटीबायोटिक्स देते हैं लेकिन अगर आप इनके इस्तेमाल से बचना चाहते हैं तो इसके लिए एक नैचुरल उपाय भी है, और वो है लैवेंडर ऑयल। लैवेंडर ऑयल में शक्तिशाली एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टारियल और एनलजेसिक (analgesic) तत्व होते हैं, जो साइनस में राहत पहुंचाते हैं। (साइनस के लिए एक अन्य घरेलू उपाय)

कैसे करता है ये कार्य?

  • एंटीबैक्टीरियल होने के कारण, लैवेंडर ऑयल उन रोगाणुओं और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है, जिनके कारण इंफेक्शन होता है।
  • लैवेंडर ऑयल जलन और सूजन को कम करके साइनस के दर्द को कम करता है।
  • लैवेंडर ऑयल में एनलजेसिक (analgesic) तत्व होते हैं, जो साइनस से जुड़े सिरदर्द को दूर करते हैं।
  • इस ऑयल को सूंघने से साइनस और लंग्स में मौजूद बलगम को भी बाहर निकाला जा सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • दो कप पानी को उबालें और इस उबले पानी को एक बाउल में डालें।
  • इस पानी के बाउल में कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयव की डालें।
  • अपने सिर को तौलिये से कवर करें और इस पानी की भाप लें।

इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं। स्टीम म्यूकस को पतला कर देगी और वायुमार्ग को खोल देगी। इसकी वजह से बाधित साइनस भी खुल जाता है। इसके अलावा, अपने नहाने के गर्म पानी में 10-15 बूंदें इस तेल की मिलाएं और इस पानी में 10-15 मिनट रहें। ये पानी आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाएगा और तेल के चिकित्सीय गुण आपकी इंद्रियों पर काम करके आपको सांस लेने में मदद करेगा।

मूल स्रोत - Lavender oil — an all-natural remedy for sinus relief

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source