... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
खांसी ज़ुकाम सर्दियों में सबसे अधिक होने वाली समस्या है। खांसी आमतौर पर इंफेक्शन, एलर्जी या फिर मौसम बदलने के कारण होती है। सर्दियों के मौसम में जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होती है, वे भी काफी परेशान रहते हैं। अगर आप उन लोगों में से है जिसे हल्की सर्दी आते ही खांसी हो जाती है तो आपको इसके ख़ात्मे के लिए काली मिर्च और शहद वाला घरेलु उपचार ज़रूर आज़माना चाहिए। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने के लिए ट्राई करें काली मिर्च!)
खांसी में क्यों लें काली मिर्च और शहद
सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि खांसी, ज़ुकाम, गले में दर्द आदि से बचाव व उनके उपचार के लिए शहद सबसे अच्छा घरेलु उपाय है। इसमें कई ऐसे एंटीबैक्टीरियल तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं और खांसी से बचाव करते हैं।
वहीं, काली मिर्च में मौजूद विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व उसे सर्दी और खांसी से लड़ने की क्षमता देते हैं। जब इसे शहद के साथ मिलाकर लिया जाता है तो ये जमे हुए बलगम को बाहर निकालने और ठीक से सांस लेने में आपकी मदद करते हैं।
इस्तेमाल करने का असरदार तरीका
खांसी रोकने के लिए काली मिर्च और शहद का सेवन करने के दो असरदार तरीके हैं-
1) काली मिर्च पाउडर और शहद – 4-5 काली मिर्च को कम आंच पर भून लें और फिर उनका पाउडर बना लें। आधा चम्मच शहद लें और एक चुटकी पाउडर उसमें मिलाएं। इस पेस्ट को हर रोज़ सुबह पीने से सर्दियों के मौसम में खांसी जुकाम से रक्षा होती है।
2) काली मिर्च की चाय – अगर आपको सर्दी ज़ुकाम बहुत जल्दी से हो जाता है तो सर्दियों में सादी चाय पीने की जगह काली मिर्च की चाय बनाकर पियें। एक कप उबलते पानी में चाय पत्ती और 2-3 काली मिर्च कूटकर मिला दें। 5 मिनट उबालें और छानकर पियें।
मूल स्रोत - Black pepper and honey to prevent cough during winter
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।