टोनसिल्स के इंफेक्शन को दूर करने का घरेलू उपचार

टोनसिल्स के कष्ट को कम करने का नायाब तरीका!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

Read this in English

टोन्सिलाइटिस वो स्थिति होती है जब आपके गले के पीछे की तरफ बने छोटे ग्लैंड्स में इंफेक्शन हो जाता है और इस कारण वो सूज जाते हैं। इसमें गले में काफी दर्द होता है। इस समस्या के लिए वैसे तो कई दवाएं उपलब्ध है, लेकिन आप चाहें तो एक ऐसा घरेलू उपाय अपना सकते हैं जो बहुत असरदार है। डॉक्टर एच.के.भाकरू ने इस समस्या के लिए, दूध, हल्दी और काली मिर्च का एक ऐसा मिश्रण बताया है, जिसे पीकर कुछ ही देर में असर दिखने लगता है।

कैसे करता है ये काम

हल्दी और दूध का आपके गले पर बहुत सूदिंग असर पड़ता है। इसके अलावा, हल्दी के एस्ट्रीजेंट और एंटीसेप्टिक तत्व गले की सूजन मिटाते हैं और आपके टोनसिल्स को इस समस्या से जल्दी उबार लेते हैं। काली मिर्च इंफेक्शन ख़त्म करने और गले की खुजली को दूर करने में मदद करती है। इसमें शहद भी मिलाया जाता है जो गले को राहत पहुंचाता है। और जब इन सब चीज़ों को दूध की गर्माहट के साथ मिलाकर मरीज़ को दिया जाता है तो जल्द ही उसकी टोनसिलाइटिस की समस्या ठीक होने लगती है।

 सामग्री

1 ग्लास उबला दूध

1 चुटकी हल्दी पाऊडर

1 चुटकी ताज़ी पिसी काली मिर्च

1 चम्मच शहद

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

एक ग्लास दूध को उबालें, जब उबाल आने लगे तो उसमें हल्दी और काली मिर्च पाऊडर मिला लें। इसे तब तक पकने दें जब तक दूध की कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए।

अब इस मिक्सचर को छान लें। इसमें शहद मिलाएं।

रात को सोने से पहले इस दूध को पी लें।

तीन रात इसे पीने से आपकी टोनसिलाइटिस की समस्या में काफी आराम हो जाएगा। सूजन और दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

मूल स्रोत –Home remedy for tonsillitis you will be thankful for!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source