... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
घर में छोटी-मोटी जलने की घटना तो हमेशा होती रहती हैं विशेषकर महिलाओं के हाथ किचन में हर दो-तीन बाद किसी न किसी कारण जल ही जाते हैं। और अगर दिवाली का समय हो तो बस बचाव ही एकमात्र हथियार होता है। हमेशा कोई भी आग संबंधी काम करते वक्त सावधानी बरतना ज़रूरी होता है लेकिन अगर दुर्घटना घट ही गई तो कुछ ऐसे घरेलू उपचार हैं जिनके मदद से आप जलने के दर्द से कुछ हद तक राहत पा सकते है-
1. ऐलो वेरा- ये जलने वाले को घाव को जल्दी ठीक करने और आराम दिलाने में बहुत सहायता करता है। ऐलो वेरा जेल को घाव पर सीधे लगायें, इससे दर्द कम होगा। ऐलो वेरा जेल में एसीमेनन (acemannen) नाम का तत्व होता है जो जलने के घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
2. शहद- शहद का इस्तेमाल तो बरसों से जलने के उपचार के रूप में लाया जाता रहा है। इसका एन्टीसेप्टिक और घाव को जल्दी ठीक करने की क्षमता जलने के दर्द से जल्दी राहत दिलाता है। इसको सीधे जलने वाले घाव पर लगाया जाता है।
3. पतला सिरका (Diluted vinegar)- ये सबसे अच्छा जलने के उपचार के रूप में काम में आता है।एक पतला सूती का नरम कपड़ा सिरके में भिगोकर जलने वाले घाव पर लगाने से घाव के दर्द से आराम तो मिलता ही है साथ ही जल्दी ठीक भी हो जाता है। ज़रूरत के अनुसार कपड़े को बदलते रहें या दर्द बढ़ने पर भी कपड़े को रिफ्रेश कर सकते हैं।
4. पतला लैवेंडर ऑयल- ये भी उपचार अक्सर लोग घरों में ट्राई करते है। ऐलो वेरा जेल, विटामिन सी, लैवेंडर ऑयल और विटामिन ई को एक साथ मिलाकर दिन भर इसको जले हुए घाव पर लगायें। इससे ज़रूर आराम मिलेगा।
5. केले का छिलका- सुनने में अजीब लग रहा हैं न! जले हुए जगह पर केले का छिलका रखें जब तक कि वह काला न हो जाय,इससे घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
6. दही- ये घरेलू उपचार भी जले हुए घाव पर बहुत असरदार रूप में काम करता है लेकिन इसको घाव पर कम से कम तीस मिनट बाद ही लगाना चाहिए।
7. ऑलिव ऑयल- इसका भी हिलिंग प्रॉपटी जले हुए घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
नोट- अगर जलने वाला घाव बहुत गहरा या सिरियस है तो तुरन्त डॉक्टर के पास जायें।
मूल स्रोत - 7 simple home remedies for burns
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।