... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST
Read this in English
कान में दर्द किसी को भी हो सकता है। ख़ासतौर पर, सर्दियों के मौसम में ज़ुकाम-ख़ासी होने पर ये समस्या आम हो जाती है। इसके अलावा, कान में मैल जमा हो जाने पर भी काफी दर्द होता है। इस तरह की समस्या अगर ज़्यादा गंभीर न हों, तो आप दवाएं लेने की बजाएं घरेलु उपचार आज़माकर देख सकते हैं। कान में दर्द घरेलु उपचार से काफी हद तक ठीक हो जाता है। लहसुन का इस्तेमाल इस समस्या के लिए एक ऐसा ही कारगर घरेलु उपाय है। (इसे भी पढ़ें, लहसुन का सेवन फेफड़े को संक्रमण से रखता है दूर)
कान का दर्द कैसे दूर करे लहसुन
लहसुन में बहुत शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो किसी भी इंफेक्शन से लड़कर आराम पहुंचाते हैं। साथ ही ये एक एंटी-इनफ्लैमटोरी तत्व के रूप में भी काम करता है जो कान में जमे मैल को साफ करके कान में ब्लॉक हुए फ्लूड का रास्ता साफ करता है। अगर आपको जुकाम की वजह से कान में दर्द है तब भी आपको इसका इस्तेमाल राहत पहुंचा सकता है। बस आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका अपनाने की देर है, लहसुन किसी भी कान के दर्द की दवाई से बेहतर असर करके दिखाएगा।
लहसुन के इस्तेमाल कैसे करेंगे-
लहसुन और रूई – लहसुन की एक कली को थोड़ा सा कूट लें। फिर इसे रूई में लपेट लें। इस रूई को कान में अंदर तक थोड़ा दबाकर रखें। ध्यान रखें रूई कान के बहुत अंदर न जाए। इसे 15 मिनट तक ऐसे ही रखने पर आराम होगा।
नोट- इस घरेलू उपचार का इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले लें।
मूल स्रोत - Garlic — a natural remedy for ear pain
अनुवादक– Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।