hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज़ के मरीज़ किडनी फेलियर की पहचान करें ऐसे!

क्या आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this inEnglish

आपके शरीर में एक अंग ऐसा है जिसकी मदद से सभी टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, रक्त कोशिकाएं बनती हैं और आप स्वस्थ रहते हैं। ये अंग हैं आपकी दोनों किडनियां। जब तक ये ठीक से काम करती हैं हम इसके बारे में सोचते तक नहीं, लेकिन जैसे ही किडनी में कोई समस्या होती हैहमारे लिए रोज़मर्रा के कामकाज भी मुश्किल हो जाते हैं।

स्वास्थ्य के लिए किडनी का महत्व

आपकी किडनी शरीर का ज़रूरी अंग है क्योंकि ये ब्लड सर्कुलेशन, बॉडी वॉल्यूम, ब्लड प्रेशर को नियमित करती है, रक्त कोशिकाओं को बनाने और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालती है। आप स्वस्थ तभी रह सकते हैं जब शरीर के ये सभी कार्य ठीक प्रकार से होने लगें। (इसे भी पढ़ें, किडनी की पथरी नैचुरल तरीके से निकालने का अनोखा तरीका!)

साधारण अवस्था में आपको किडनी की देखभाल करने के लिए कुछ खास नहीं करना पड़ता, लेकिन अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं तो इस अंग पर ध्यान देने की खास जरुरत है। एशियन हार्ट इंसीट्यूट, मुंबई के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट फिज़िशियन डॉक्टर भावेश वोरा किडनी से जुड़े उस एक ख़ास लक्षण के बारे में बताते हैं जिस पर डायबिटीज़ के मरीज़ों को ख़ास नज़र रखनी चाहिए।

डायबिटीज़ के मरीज़ ध्यान दें!

डायबिटीज़ के मरीज़ों को एक बात समझनी बहुत ज़रूरी है कि किडनी की बीमारियां बहुत धीमी गति से बढ़ती हैं। बीमारी बहुत अधिक बढ़ जाने पर ही शरीर में प्रभाव दिखने शुरू होते हैं। इसलिए जिन लोगों को इस तरह की बीमारी होने का जोखिम अधिक होता है उन्हें बारीकी से इसके लक्षणों की पहचान करनी चाहिए और जल्द से जल्द उपचार करवाना चाहिए।

जिन डायबीटिज के मरीज़ों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और फिर अचानक से रोज़ ये लेवल गिरने लगता है, तो बहुत मुमकिन है कि किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। डायबिटीज़ के मरीज़ अक्सर इस लक्षण की ओर ध्यान नहीं देते। वो सिर्फ शुगर लेवल कंट्रोल करने में लग जाते हैं। इसलिए ये बहुत ज़रूरी है कि डायबिटीज़ के मरीज़ नियमित रूप से किडनी की जांच करवाते रहें, ताकि समस्या शुरू होने पर ही उसका उपचार किया जा सके।

मूल स्रोत - This 1 symptom could indicate kidney failure in diabetics!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।