... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
ये तो आपने सुना ही होगा कि कॉफी आपको कई तरीकों से फायदे पहुंचा सकती है। ये आपका मूड अच्छा करके, आपको एक्टिव कर सकती है, रिफ्रेश फील करवा सकती है, वगैरह वगैरह। वैसे माना ये भी जाता है कि अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं या लो हैं तो कॉफी पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। लेकिन असलियत ये है कि कॉफी का आपकी इम्यूनिटी पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ता। भले ही बीमार होने पर इसे पीने से मिलने वाली गर्माहट आपको अच्छी लगती होगी लेकिन इससे इम्यूनिटी बढ़ती नहीं है। कंबाला हिल्स हॉस्पिटल, मुंबई की कंसल्टेंट न्यूट्रीशनिस्ट नीति देसाई कहती हैं, ‘पारंपरिक रूप से कॉफी का असर इम्यूनिटी पर नहीं पड़ता है लेकिन ये मूड अच्छा कर सकती है और एनर्जी दे सकती है, लेकिन इसका मतलब ये न निकालें कि ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है।’
इन तरीको से कॉफी आपकी इम्यूनिटी को प्रभावित करती है
1) तनाव हार्मोन बढ़ाए – कॉफी में मौजूद कैफीन ज्यादा लिए जाने पर अच्छा नहीं होता, ये तनाव बढ़ाता है। तनाव के हार्मोन अधिक रिलीज़ हो जाने पर इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। इससे ब्लड शुगर, हाई कॉलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हो जाती है।
2) इम्यून सेल्स को प्रभावित करे – कैफीन की मात्रा अधिक होने पर शरीर के अंदर एंटीबॉडी उत्पादन कम हो जाता है। कैफीन टी सेल्स और बी सेल्स को ब्ल़ॉक कर देता है जिससे कि वो इंफेक्शन से लड़ नहीं पाती।
3) अनिद्रा का कारण – कॉफी की कैफीन मस्तिष्क में एडेनोसाइन रेसेप्टर्स (adenosine receptors) को ब्लॉक कर देती है। इसी लिए कॉफी पीने के बाद मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो जाता है। लेकिन इसका सकारात्मक असर शुरू में ही दिखता है, बाद में ये आपकी नींद को प्रभावित करने लगता है। लंबे वक्त तक कॉफी की आदत अनिद्रा का कारण भी बन सकती है।
क्या करें
एक दिन में दो कप से ज्यादा कॉफी न पियें। कम कैफीन आपकी इम्यूनिटी बढ़ा सकती है। कैफीन कम होने से स्प्लीन (spleen) और थाइमस (thymus) अच्छी तरह से काम करने लगते हैं। ये दोनों इम्यूनिटी को सपोर्ट करने वाले तत्व हैं।
मूल स्रोत - 3 ways coffee wreaks havoc on your immune system
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।