... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
क्या आपके पैरों में नियमित रूप से सूजन रहती है। ऐसी स्थिति में आपको बेहद सचेत रहने की जरूरत है। पैरों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे काफी देर तक ही एक ही पॉजिशन में खड़े रहना या बैठे रहना। डायबिटीज की बीमारी भी इसका मुख्य कारण हो सकता है। इसके अलावा ठंड के दौरान भी लोगों के पैरों में सूजन के साथ दर्द होने लगता है। गर्मवती महिलओं, बुजुर्गों और बच्चों को इसकी शिकायत अक्सर रहती है। ऐसे कई मामलों में पैरों को आराम की जरूरत होती है और कई मामले ऐसे होते हैं जिनमें घरेलू उपचार की मदद से दर्द के साथ सूजन को भी कम किया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बता रहे हैं। पढ़ें- घरेलु उपचार के द्वारा पैरों का दर्द दूर करें
1) एप्सम सॉल्ट को गर्म पानी में मिलाकर पैर की सिकाई
एप्सम सॉल्ट एन्टी इन्फ्लैमटोरी होता है जो सूजन को कम करने और दर्द में राहत पहुंचाता है। इसमें मैग्नीशियम सल्फेट भी होता है जो मांशपेशियों के दर्द को दूर करता है। थके हुए पैरों को आराम पहुंचाने के लिए एक टब में दो लीटर पानी डालकर उसमें आधा कप नमक मिला दें। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म ना हो। दर्द कम करने के लिए पैर को टब में कम से कम बीस मिनट तक रखें। जल्द आराम पाने के लिए इस क्रिया को दिन में दो बार जरूर करें।
2) योग करें
लंबे समय तक खड़े रहने और बैठे रहने से पैरों में रक्त संचार का प्रवाह कम हो जाता है, जिस वजह से पैरों में दर्द के साथ सूजन भी होने लगती है। इससे बचने के लिए अपने पैरों को चलाते रहना चाहिए। इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग करने से आपकी बॉडी केवल फिट ही नहीं रहेगी बल्कि आपको शरीर के दर्द और सूजन से भी राहत मिलेगी। ध्यान रहे अगर आप गर्भवती हैं तो योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
3) सरसों के तेल का मालिश
पैरों में रक्त संचार को सही रखने और थकावट को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से तेल की मालिश कर सकते हैं। हाथ पैरों की मालिश के लिए सरसों के तेल को बेहतर माना जाता है। इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है और ठंड से छुटकारा मिलता है। इसकी मालिश से सूजी हुई मांशपेशियों के दर्द से राहत मिलेगी। सरसों के तेल में सेलेनियम और मैग्नीशियम होने के चलते इसे दर्द विरोधी माना जाता है। पढ़ें- पैर और पीठ के दर्द में आराम के लिए करें गौमुखासन
4) कैस्टर अरंडी का तेल लगाएं
अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड की वजह से दर्द विरोधी गुण होते हैं जो सूजन में राहत पहुंचाता है। सूजे हुए पैरों पर इस तेल का मालिश करने के बाद उन्हें कम्प्रेशन पट्टी से लपेट लें। इससे पैरों को गर्माहट मिलेगी और सूजन के साथ-साथ दर्द भी दूर होगा।
5) मैग्नीशियम सेवन बढ़ाएँ
भोजन में मैग्नीशियम की कमी से अक्सर जोड़ों में दर्द और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। पैरों की सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए अपने खाने में इसकी मात्रा बढ़ाएं। इससे आपको जरूर आराम मिलेगा। इसके लिए आप हरी सब्जियां, फल और जूस का भारी मात्रा में सेवन कर सकते हैं।
6) स्विमिंग करें
पूल में स्विमिंग करना आपके पैरों की सूजन को कम करने का एक बेहतर उपाय है। पानी में तैरने के लिए हाथ-पैर चलाने पड़ते हैं जिससे रक्त संचार का प्रवाह बेहतर बना रहता है। पानी से मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द में आराम मिलती है।
मूल स्रोत -Soothing home remedies for swollen feet
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।