hamburger icon
A
Read in English

ठंड में अस्थमा अटैक से बचने के 4 तरीके

क्या आपको पता है ज्यादा दिनों तक घर में क्रिसमस ट्री रखने पर भी दमा होने का खतरा बढ़ जाता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

अस्‍थमा एक खतरनाक बीमारी है और दुर्भाग्‍य से इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित लोग उचित सावधानी अपनाकर ही अपने जीवन को सही तरह से जी सकते हैं। अस्थमा का दौरा पड़ने पर फेफड़ों तक हवा पहुंचाने वाली ट्यूब फूल जाती है, जिससे रोगी को सांस लेने में मुश्किल होती। इसका कारण ये है कि ठंड के कारण फेफड़े में कफ़ उत्पन्न हो जाता है, लेकिन इसको बाहर लाना काफी कठिन हो जाता है।   इसलिये ठंड में चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से अस्‍थमा के अधिकतर रोगियों को दौरा पड़ने की चांस ज्‍यादा बढ़ जाते हैं। हम यहां कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्‍हें अपनाकर आप ठंड में अस्‍थमा को कन्‍ट्रोल कर सकते हैं। पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज़ अस्थमा को करें कंट्रोल में

इनहेलर साथ रखें

हमेशा अपने साथ इनहेलर रखें और ठंड के मौसम में बाहर जाने से पहले दो से तीन बार इसका इस्‍तेमाल करें। इससे अस्‍थमा के दौरे पड़ने की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा अपने पास हमेशा स्‍पेयर इनहेलर भी रखें।

घर के अंदर धूल-मिट्टी से बचें

ठंड के दौरान अधिकतर लोग घर के अंदर ही रहना पसंद करते हैं। इससे अंदर की धूल अस्‍थमा के रोगियों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए अपने घर की रोजाना सही से सफाई करें और उसे सूखा रखें। इसके अलावा यदि घर में कोई सजावट का सामान जैसे क्रिसमस ट्री लगा हुआ है तो उसे लंबे समय तक ना रखे। ऐसे सामानों को समय पर हटा लें, वरना उन पर जमी धूल नुकसानदायक हो सकती है। पढ़ें- अस्थमा नियंत्रित करने के लिए खाएं गुड़

शांत रहें

अस्‍थमा के मरीजों को ज्‍यादा ना बोलने और दौड़ने-भागने की सलाह दी जाती है। इससे उनकी सांस फूलने लगती है और दौरा पड़ने के चांस बढ़ जाते हैं। ठंड में कई कामों को लेकर तनाव की स्थिति पैदी हो सकती है। रोगी के लिए तनाव खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में रोगी तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन का सहारा ले सकता है।

मुंह से सांस कभी ना लें

नाक से सांस लेने पर हवा फेफड़ों तक पहुंचने से पहले गर्म हो जाती है जबकि मुंह से सांस लेने पर ठंडी रहती है। ऐसे में गर्म और ठंडी हवा से अस्‍थमा का दौरा पड़ने का चांस बढ़ सकता है।

मूल स्रोत -4 tips to prevent asthma attacks during the winter

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।