hamburger icon
A
Read in English

इन 5 कारणों से पुरुषों को हो सकता है ब्रेस्‍ट कैंसर

क्‍या आप ज्‍यादा मांस खाते और शराब पीते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

ब्रेस्‍ट कैंसर से जुड़ी एक आम धारणा ये है कि ये केवल महिलाओं को होता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो, आप पूरी तरह गलत हैं। डॉक्‍टरों की माने तो अब पुरुष भी इसका शिकार हो रहे हैं। ब्रेस्‍ट कैंसर के कुल मामलों में 1 फीसदी मामले पुरुषों से जुड़े हैं। यानि 100 में से अगर 8 महिलाओं को ब्रेस्‍ट कैंसर का जोखिम होता है, तो 10 में से 1 पुरुष को भी इसका खतरा होता है। हालांकि ये संख्‍या भारत की तुलना में अमेरिका में ज्‍यादा है। डॉक्‍टरों के अनुसार पुरुषों को ब्रेस्‍ट कैंसर होने के पीछे खराब खानपान और लाइफस्‍टाइल सहित कुछ अन्‍य कारण भी हैं। आइए जानते हैं। पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ की मदद कैसे की जाए

1) उम्र

महिलाओं के विपरित उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर का जोखिम बढ़ने लगता है। खास तौर से 71 साल की उम्र में इसके चांस ज्‍यादा बढ़ जाते हैं। हालांकि इसका मतलब ये बिल्‍कुल नहीं है कि 40 से 50 आयु वर्ग के पुरुषों को इसका जोखिम नहीं हो सकता। ब्रेस्‍ट कैंसर का खतरा कई कारकों पर निर्भर करता है। हालांकि ये कहना भी मुश्किल है कि 70 से ऊपर की आयु वाले लोगों को ही इसका खतरा होता है। पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ कीमोथेरेपी के बाद भी करवाएं टेस्ट?

2) जेनेटिक फैक्‍टर

फैमिलियल ब्रेस्‍ट कैंसर के मामलों के सामान्य कारणों में से एक जीन परिवर्तन का बीआरसीए 2 के बजाय बीआरसीए 1 में हो जाना है। इसके अलावा पुरुषों में क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम जैसे अतिरिक्त एक्स क्रोमोसोम हैं, जिसके कारण उनमें एस्‍ट्रोजेन का उत्‍पादन बढ़ता है और ब्रेस्‍ट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।

3) बीमारियां

पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन की वजह से ब्रेस्‍ट कैंसर होने का खतरा बना रहता है। ये टेस्‍टीक्यूलर डिसऑर्डर और बीमारियों के कारण बढ़े मोटापे की वजह से हो सकता है।

4) खराब वातावरण में काम करना

अगर आप प्रदूषित वातावरण में काम करते हैं तो आपको ब्रेस्‍ट कैंसर का जोखित बढ़ सकता है। इसमें उच्‍च तापमान वातावरण में काम करना और धुएं में काम करना शामिल है। इसके अलावा रेडिएशन के संपर्क में आने से भी इसका जोखिम बना रहता है। अगर आप भी ऐसी जगहों पर काम करते हैं तो आपको एक बार ज़रूर अपना चेक-अप करा लेना चाहिए।

5) खराब खानपान

अल्‍कोहल हेल्‍थ के लिए हमेशा से खराब माना जाता है। अगर आप अल्‍कोहल का अधिक सेवन करते हैं तो आपको इस तरह के कैंसर के होने का ज्‍यादा खतरा हो सकता है। इसके अलावा मांस का अधिक सेवन करना और फलों व सब्जियों का कम सेवन करना भी इसके होने का एक बड़ा कारक है।

ब्रेस्‍ट कैंसर में क्‍या होता है

पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर होने के जैसे लक्षण होते हैं, वैसे ही लक्षण महिलाओं के मामले में भी होते हैं।

  • ब्रेस्‍ट कैंसर में ब्रेस्‍ट में एक गांठ जैसी बन जाती है
  • निप्पल में खून आने लगता है
  • निप्पल के आकार में परिवर्तन होने लगता है
  • बगल में छोटी गांठ बन जाती है।

ब्रेस्‍ट कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है, ऐसी धारणा के चलते पुरुष आम तौर पर इस बीमारी के लक्षणों पर ध्यान ही नहीं देते। इस तरह के लक्षण होने का यह मतलब नहीं कि व्यक्ति को स्तन कैंसर ही है, लेकिन जांच जरूर करवा लेनी चाहिए। महिलाओं की ही तरह जल्दी जांच हो जाने पर पुरुषों का भी बेहतर और समय रहते इलाज किया जा सकता है।

मूल स्रोत -Men can also suffer from breast cancer

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।