इन 6 कारणों से आपके लिए खतरनाक है कंप्‍यूटर

क्‍या आप लगातार कंप्‍यूटर पर काम करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

इंडिया बाइट्स द्वारा साल 2008 में कराए गए एक सर्वे के अनुसार भारत में 64.4 मिलियन लोग घर और ऑफिस में कंप्‍यूटर यूज करते हैं। जैसे-जैसे कंप्‍यूटर यूजर्स की संख्‍या बढ़ रही है वैसे-वैसे इससे होने वाली हेल्‍थ प्रॉब्‍लम भी बढ़ती जा रही हैं। अगर आप कंप्‍यूटर पर लगातार चार घंटे या उससे अधिक समय तक काम करते हैं तो आपको इस तरह की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम हो सकती है।

1) मांशपेशियों में दर्द

नियमित रूप से कंप्‍यूटर का यूज करने वालों को थकान और मांसपे‍शियों में दर्द की शिकायत रहती है। इसमें हाथ, कंधे, पैर, पीठ और सीने में दर्द शामिल है। ये समस्‍याएं तब होती हैं जब आप सही मुद्रा में बैठकर काम नहीं करते। इसका कारण ये हो सकता है या तो आपकी कुर्सी आरामदायक है या फिर वर्कस्‍टेशन सही नहीं है। पढ़ें- सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज़

इससे कैसे बचें

-आप अपनी चेयर को इस तरह से सेट करें कि स्‍क्रीन और आपकी आंखों का लेवल समान हो या फिर स्‍क्रीन थोड़ा नीचे हो। आपके पैर फर्श से सटे हों और कमर सीधी हो। इसके अलावा आप की कोहनी को पूरा सपोर्ट मिले।

- लंबे समय त‍क बैठकर काम ना करें। काम के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।

2) कई अंगों में सूजन का खतरा

लगातार काम करने से गर्दन, कंधे में दर्द, या उंगलियों में दर्द के साथ-साथ सूजन और जकड़न हो सकती है। मसलन जब आप बार-बार माउस और टाइपिंग का काम करते हैं तो इससे आपकी उंगलियों और कलाई पर ज्‍यादा जोर पड़ता है और उनमें दर्द हो जाता है।

इससे कैसे बचें

-माउस को कीबोर्ड के साथ रखें और उसे अपने पूरे हाथ से पकड़ कर यूज करें। अपनी कलाई को एक ही स्‍थान पर ना रखे रहें। टाइपिंग करते समय उंगलियों पर ज्‍यादा दबाव ना बनाए।

-जब माउस और कीबोर्ड का यूज नहीं कर रहे हैं तो अपने आर्म्‍स को रिलेक्‍स रखें।

3) आंखों से जुड़ी परेशानी

कंप्‍यूटर की तेज चमक आंखों के लिए घातक साबित हो सकती है। लगातार स्‍क्रीन को देखते रहने से आंखें सूख सकती हैं। इससे आपको कंप्यूटर विजन सिंड्रोम समस्या हो सकती है।

इससे कैसे बचें

- कंप्‍यूटर की ब्राइटनेस और कन्‍ट्रास्‍ट को सही से सेट करें। आप स्‍क्रीन की चमक से बचने के लिए उसे थोड़ा झुका भी सकते हैं।

- स्‍क्रीन से थोड़ा दूर बैठें। पलक झपकाते रहें और बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।

4) सिरदर्द

लंबे समय तक कंप्‍यूटर यूज करने के बाद मांशपेशियों और गर्दन में दर्द तो आम बात है। कभी-कभी आंखों पर जोर पड़ने से सिरदर्द की भी शिकायत रहती है। पढ़ें- सिरदर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलु टिप्स

इससे कैसे बचें

- अगर आपको सिरदर्द होता है तो आपको अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए।

- लगातार नीचे ना देखते रहें। ज्‍यादा समय तक अपनी गर्दन मोड़कर ना रखें। बीच-बीच में ब्रेक लेकर गर्दन को घुमा सकते हैं।

5) मोटापा बढ़ सकता है

अध्‍ययनों से पता चलता है कि कंप्‍यूटर के लंबे समय तक इस्‍तेमाल से मोटापा बढ़ता है। खासकर बच्‍चे इसका ज्‍यादा शिकार होते हैं।

इससे कैसे बचें

- अपने बच्‍चे का कंप्‍यूटर पर गेम खेलने का समय तय करें।

- बच्‍चे को आउटडोर खेलने के लिए प्रेरित करें।

- बड़े लोग ऑफिस के बाद घर पर कंप्‍यूटर का यूज करने से बचें।

- या फिर जिम ज्‍वाइन कर सकते हैं।

6) तनाव हो सकता है

लंबे समय तक कंप्‍यूटर के प्रयोग से आप तनाव के भी शिकार हो सकते हैं। अगर आपको लंबे समय तनाव बना रहेगा तो आपको कई गंभीर हेल्‍थ प्रॉब्‍लम हो सकती हैं। आप अपनी एकाग्रता खो सकते हैं, आपको चक्‍कर आ सकता है या फिर ज्‍यादा थकावट हो सकती है। पढ़ें- अनुलोम विलोम प्राणायाम से तनाव और चिंता को करें दूर 

इससे कैसे बचें

- इससे पहले की तनाव के कारण आपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने लगे स्वस्थ रहने के तरफ अपना अहम् कदम उठायें। इसके लिए आप योगाभ्यास कर सकते हैं। लाफ्टर योगा भी एक बेहतर विकल्‍प है।

मूल स्रोत -6 worst health problems common with computer use

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source