इन 4 आसन तरीकों से दूर करें अपनी गर्दन का दर्द

क्या आप गर्दन के दर्द से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English.

तनाव, काम का बोझ, गलत मुद्रा में सोना या फिर गलत तरीके से बैठने की आदत कई बार आपकी गर्दन में दर्द की वजह बन जाती है। लगातार रहने वाले गर्दन दर्द को दूर करने के लिए एक्‍सरसाइज बेहतर उपाय है। हालांकि जब दर्द पुराना और गंभीर होता है उससे राहत पाने का एकमात्र तरीका आराम ही है। इनके अलावा हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्‍हें अपनाकर आप दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ें- सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज़

1) गर्दन में झटके से बचें

गर्दन में दर्द के दौरान अपनी गर्दन को तेज झटके और घुमाने से बचाना चाहिए। इसके अलावा जिस तरफ दर्द हो रहा हो, उस तरफ गर्दन का झुकाव कम करें। लेटते समय अपनी गर्दन को सामान्‍य स्थिति में रखें।

2) आइस पैक लगाएं

आइस पैक ब्‍लड वेसेल्‍स (blood vessels) को दबा देता है और बॉड़ी के इन्‍फ्लैमेशन को कम करता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है और सूजन कम होती है। इसके लिए बर्फ को एक कपड़े में लपेटें और 15 से 20 मिनट तक प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। बर्फ को सीधे तौर पर एक मिनट से ज्‍यादा स्किन पर लगाएं।

3) हीट और कोल्ड थेरेपी का प्रयोग करें

हीट थेरेपी अगल तरीके से काम करती है। ये कठोरता कम करती है और मांसपेशियों की ऐंठन को राहत पहुंचाती है। आप सीधे तौर पर हीट पैक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप तौलिया गर्म करें और 10 से 16 सेकेंड तक प्रभावित हिस्‍से पर लगाकर रखें। डॉक्‍टर अक्सर जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए गर्म पानी से नहाने की भी सलाह देते हैं। अगर आपकी गर्दन में किसी चोट की वजह से दर्द हो रहा है, तो आप कोल्‍ड थेरेपी का इस्‍तेमाल करें। इसके लिए आप कम से कम दो दिनों तक 15 से 20 मिनट इसका प्रयोग करें। इसके बाद आप हीट और कोल्‍ड दोनों थेरेपी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पढ़ें- दफ्तर में काम के दौरान पीठ दर्द से बचने के 6 उपाय

4) एक्‍सरसाइज

एक्‍सरसाइज करने से गर्दन दर्द को कम करने में मदद मिलेगी और इससे गर्दन और कंधे मजबूत होंगे। यहां हम कुछ एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहें, जिनसे आपको आराम मिलेगा।

रोटेशन रेंज ऑफ मोशन

अपनी गर्दन को सामान्‍य स्थिति में सीधी रखें। अब धीरे-धीरे अपने सिर को दायीं ओर झुकाए। इस मुद्रा में करीब तीन सेकेंड तक रहें फिर सीधे हो जाएं। इसी तरह दायीं और झुकाकर भी ऐसा करें। इन मुद्राओं को कम से कम 10 बार करें।

साइड ब्‍लेंडिंग

पहले गर्दन सीधी रखें उसके बाद गर्दन को पहले बायीं ओर उसके बाद दायीं ओर करें। अपनी गर्दन को एक तरफ कम से कम तीन सेकेंड तक रखें। ऐसा कम से कम 10 बार करें।

फ्रंट नेक मसल्‍स

घुटनों के बल जमीन में बैठ जाएं। उसके बाद अपने हाथों को सिर पर रखकर गर्दन को नीचे झुकाएं और अपनी ठोड़ी से सीने को छूने की कोशिश करें। कम से कम पांच सेकेंड तक ऐसे ही रहें। ऐसा कम से कम 10 बार करें। इसी तरह हाथों से अपने सिर को पीछे की तरफ झुकाएं।

मूल स्रोत -4 tips to relieve neck pain

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source