hamburger icon
A
Read in English

इन 5 बातों को रखेंगे याद तो आएगी गहरी नींद

क्या आप देर रात तक टीवी देखते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

तनाव, अवसाद और चिंता ये तीन ऐसी बड़ी समस्‍याएं हैं, जो लोगों की नींद उड़ा देती हैं। इन परेशानियों के कारण अनिद्रा की बीमारी हो सकती है। अनिद्रा के शिकार कुछ लोग नींद की गोलियां खानी शुरु कर देते हैं। हालांकि नींद की दवा के कई सारे साइड इफेक्‍ट भी होते हैं। इसके इस्‍तेमाल से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियां जैसे ब्‍लड प्रेशर, वजन घटना और ह्रदय रोग हो सकते हैं। अगर आप भी अनिद्रा के शिकार हैं तो हम आपको कुछ प्राकृतिक उपचार बता रहे हैं जिन्‍हें अपनाकर आप अनिद्रा से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों की सबसे खास बात यह है कि इनसे आपको कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होगा। पढ़ें- इन योगासनों की मदद से पाएं इनसोमनिया यानी अनिद्रा से छुटकारा

1) खानपान

अगर आप अच्‍छी नींद लेना चाहते हैं तो आप अपने बिस्‍तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध जरूर पियें। आप दूध में बादाम डाल सकते हैं। दूध खत्‍म होने के बाद बादाम को अच्‍छी तरह चबाकर ज़रूर खाएं। दूध में ट्रिप्टोफेन (tryptophan) गुण होते हैं जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का ब्‍लड लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा केला और फ्लैक्‍सीड जैसे फल भी नींद के लिए अच्‍छे हैं। इनमें मैग्नीशियम और मेलाटोनिन होते हैं जिससे नींद जल्‍दी आती है।

2) हर्बल दवा

अनिद्रा के शिकार लोग लैवेंडर तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस हर्बल दवा से शरीर और मन शांत रहता है और अच्‍छी नींद आती है। इसके प्रयोग का सबसे बेहतर तरीका ये है कि सोने से पहले गर्म पानी में कुछ बूंदे डालकर स्‍नान करें। इसके अलावा औषधीय जड़ी बूटियों जैसे वेलेरियन रूट, पेशन फ्लोअर और चमे कैमोमाइन फूल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पढ़ें- पुरूषों से ज़्यादा महिलाएं होती हैं नींद के लिए परेशान!

3) एक्‍सरसाइज

आप अनिद्रा के शिकार हैं या नहीं लेकिन आपको रोजाना एक्‍सरसाइज करनी चाहिए। ये कई अध्‍ययनों में साबित हो चुका है कि एक्‍सरसाइज करने से स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार के साथ-साथ अच्‍छी नींद आती है। आप सोने से तीन से चार घंटे पहले एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपको अच्‍छी नींद आएगी।

4) मेडिटेशन और योग

मेडिटेशन और योग अनिद्रा से निपटने का प्रभावी उपचार है। इससे मन शांत रहता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से हार्मोन मेलाटोनिन का ब्‍लड लेवल बढ़ता है जिससे अच्‍छी नींद आती है।

5) लाइफस्‍टाइल में बदलाव

नींद नहीं आने का एक सबसे बड़े कारणों में देर रात तक टीवी देखना और नाइट शिफ्ट में काम करना, बैडरूम में तेज रोशनी रखना और खराब खानपान भी है। अगर आप अच्‍छी नींद चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्‍टाइल में बदलाव करना होगा। इसके लिए आप खाने के बाद थोड़ा टहल सकते हैं। सोने से पहले केवल एक घंटा ही टीवी देखें और बैडरूम में कम उजाला रखें।

मूल स्रोत -5 natural alternatives to sleep medication

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।