hamburger icon
A
Read in English

शहद खाने से हो सकते हैं ये 8 नुकसान

क्‍या आप रोजाना शहद खाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English.

सदियों से शहद का इस्‍तेमाल पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इसका प्रयोग जलने के बाद घाव को ठीक करने सहित स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई परेशानियों से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि चिकित्‍सा के रूप से शहद एक प्रभावी चीज है, लेकिन इसके कई साइड इफेक्‍ट भी हैं। मशहूर नूट्रिशनिस्ट प्रिया कथपाल के अनुसार शहद का बहुत अधिक सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में। पढ़ें- अदरक और शहद का मिश्रण कैसे घटाता है वज़न

1) दस्‍त हो सकते हैं

शहद के अतिरिक्‍त सेवन से पेट में ऐंठन, सूजन और दस्‍त जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं इसे ज्‍यादा खाने से और कई सारी परेशानियां हो सकती हैं।

2) छोटी आंत पर असर

ज्‍यादा शहद खाने से छोटी आंत पर असर पड़ सकता है जिससे पोषक तत्‍वों को अवशोषित करने में परेशानी हो सकती है।

3) भोजन नली को प्रभावित कर सकता

नैचुरल तौर पर शहद एसिडिक स्वभाव का होता है जिसके अधिक सेवन से आपका इनैमल (enamel) नष्‍ट हो सकता है। इसके अलावा ये भोजन नली, आंत और पेट को प्रभावित कर सकता है। पढ़ें- शहद और नींबू के मिश्रण से वज़न घटाएं

4) इंसुलिन बढ़ने का खतरा

चूंकि शहद ज्‍यादा मीठा होता है जिससे इंसुलिन के बढ़ने का ज्‍यादा खतरा होता है। इसके अलावा शहद के सेवन से डायबिटीक के मरीजों का ब्‍लड शुगर बढ़ सकता है।

5) एलर्जी का खतरा

शहद को पोलेन (pollen) से बनाया जाता है। अगर आपको पोलेन से एलर्जी होती है तो इससे आप प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपको फुंसी, निगलने में परेशानी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

6) कैलोरी बढ़ाने में सहायक

ज्‍यादा शहद खाने से आपकी बॉड़ी में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। अगर आप अपना वजन कम करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसका सेवन सीमित कर देना चाहिए।

7) बोटुलिज्‍़म हो सकता है

कच्‍चा शहद छोटे बच्‍चों में बोटुलिज़्म (botulism) और जहर पैदा कर सकता है। बोटुलिज़्म एक फूड पॉइजनिंग समस्‍या है जो कि शहद में पाए जाने वाले जीवाणु की वजह से होती है।

8) कमजोरी हो सकती है

शहद रोडडेन्ड्रन (rhododendron) फूल से बनता है जिससे आपको कमजोरी और पसीना आ सकता है। इसके अलावा रोजाना शहद खाने से उल्‍टी भी हो सकती है।

मूल स्रोत -Does honey have any side-effects?

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।