... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST
Read this in English
क्या आप भी रातों को नींद न आने से परेशान हैं ? अगर हाँ, तो आपको भी सोने से पहले लेमन बाम टी बनाकर पीना चाहिए, यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा है बल्कि यह अनिद्रा से लड़ने में भी मददगार है। और दूसरी पारंपरिक चायों की तरह इसमें कैफीन भी नही होती है और यह आपके शरीर को शांत भी रखता है।पढ़ें - सिर्फ एक कप मसाला चाय करेगी आपको तंदुरुस्त!
चाय हमारे सोने में कैसे मदद करता है
एक अध्ययन के अनुसार, लेमन बाम टी हमारे शरीर में ग्लाइसिन के बनने की मात्रा में बढ़ोतरी लाता है। ग्लाइसिन हमारे नर्व्स और मसल्स को रिलैक्स करता है जिससे हमें अच्छी नींद आती है। रात को नींद न आने की समस्या के कारण ,तनाव और अवसाद जैसी बीमारियाँ भी साथ में बढ़ने लगती हैं। लेमन बाम टी अवसाद और एंग्जायटी में भी आराम पहुंचाता है। इस चाय में लुटोलिन (luteolin) नामक केमिकल होता है जो शरीर को तनाव मुक्त करता है। आप बस चाय और उसकी खुशबू का आनंद लीजिये और धीरे धीरे आपकी सारी चिंताएं दूर होने लगेंगी।
लेमन बाम टी किसी भी मेडिकल स्टोर या सुपरमार्केट में आसानी से मिल जाता है। आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। यहाँ इस चाय को बनाने के तरीके बताये जा रहे हैं।
ध्यान रहे इस चाय का लगातार सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले लें।
मूल स्रोत - Brew a cup of lemon balm tea for peaceful sleep
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।