hamburger icon
A
Read in English

सर्दी-ज़ुकाम दूर करने का कारगर उपाय स्टीम लेना!

क्या आपको स्टीम लेने का सही तरीका पता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English.

सर्दियों का मौसम शुरु होते ही अधिकतर लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियां शुरु हो जाती हैं। इन बीमारियों से निपटने के कई घरेलू नुस्‍खे हैं। इनमें से एक गर्म पानी का भाप लेना भी है। गर्म पानी का भाप लेना एक सरल और तुरंत राहत पहुंचाने वाला तरीका है। हालांकि कुछ लोगों को भाप लेने का सही तरीका नहीं पता होता है। हम आपको इसका सही तरीका और कुछ ऐसे हर्बल्‍स के बारे में बताएंगे जिन्‍हें भाप के पानी में मिलाने से आपको ज्‍यादा आराम मिलेगा। पढ़ें-  6 घंटे की नींद लेने वालों को सर्दी-ज़ुकाम का ख़तरा कम!

भाप कैसे काम करती है

गर्म भाप लेना एक चिकित्‍सीय तरीका है। इसमें नाक और गले के माध्‍यम से फेफड़ों तक गर्म हवा पहुंचाई जाती है, जिससे काफी राहत मिलती है। गर्म भाप से आपकी बंद नाक खुलती है और आपको आसानी से सांस लेने को मिलती है। गर्म भाप लेने से आपके शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे ब्‍लड वेसल यानि रक्‍त धमनी का विस्‍तार हो जाता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, स्किन के छिद्र खुलते हैं और आपकी रंगत लौट आती है। इतना ही नहीं तापमान के बढ़ने पर आपका इम्‍यून सिस्‍टम बढ़ता है। इससे बैक्टीरिया और कीटाणुओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाले मजबूत प्रतिरोधक डब्‍ल्‍यूबीसी का भी उत्‍पादन बढ़ जाता है।

गर्म भाप से ऊपरी श्वसन तंत्र की बीमारियों को सही किया जा सकता है। पानी में हर्बल और तेल डालकर भाप लेने से सांस की समस्‍याएं को जल्‍द ही खत्‍म किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे हर्बल के नाम आपको बता रहे हैं, जिन्‍हें आप विभिन्‍न समस्‍याओं में विभिन्‍न तरीके से पानी में मिलकार भाप ले सकते हैं।

  • सांस लेने की समस्‍या में- नीलगिरी (Eucalyptus), पाइन (Pine) यानि चीड़।
  • ब्रोंकाइटिस यानि श्वसन शोथ (Bronchitis) में- तुलसी, लौंग, नीलगिरी, मेंहदी।
  • ठंड में- अदरक, खाड़ी, लौंग, मेंहदी।
  • खांसी में- इलायची, पुदीना, मेंहदी।
  • इनफ्लेम्‍ड साइनस में- तुलसी, चाय के पेड़, नीलगिरी, पुदीना। पढ़ें- सर्दी-खांसी में ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

भाप लेने का सुरक्षित तरीका

  • आप बीमारी के अनुसार एक बड़े कटोरे में पर्याप्‍त मात्रा में पानी लें और उसमें हर्बल और ज़रूरत के हिसाब से तेल मिला लें।
  • सिर को किसी हल्‍के तौलिये से ढक लें और कटोरे से लगभग 30 सेंटीमीटर की दूरी पर बैठें।
  • ध्‍यान रहे कि पानी का कटोरा और सिर उस तौलिये से अच्‍छी तरह ढका रहे।
  • एक या दो मिनट तक नाक से सांस लें।
  • उसके बाद एक ब्रेक लें और दोबारा इस क्रिया को करें।

क्‍या करें और क्‍या नहीं

  • अगर आपको भाप लेने में असुविधा या जलन हो रही है तो तुरंत तौलिया हटा लें।
  • अगर आप राहत महसूस कर रहे हैं तो भाप ना लें।
  • बच्चें, गर्भवती महिलाएं या अस्थमा के रोगी भाप लेते समय ज्‍यादा सावधानी बरतें।
  • सुंदरता के लाभ के लिए भी भाप ली जा सकती है।

मूल स्रोत -Steam Inhalation – effective home remedy for a cold

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।