... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
इसमें कोई शक नहीं है कि पालक खाने से आपके स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अधिक मात्रा में पालक खाने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है। न्यूट्रिशनिश्ट ऐसा मानते हैं कि पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए बहुत अच्छी होती हैं लेकिन इनका अधिक सेवन करने से आप बोर तो होते हीं हैं, और इनके कई साइड इफ्फेक्ट भी हैं। क्या आप पालक खाने के फायदेजानते हैं? कोलकाता स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में चीफ न्यूट्रिशनिश्ट मीता शुक्ला के अनुसार, पालक आयरन, फाइबर और मिनरल्स का बेहतर स्रोत है लेकिन इसके अधिक सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं।
पेट फूलना- पालक को शरीर में अवशोषित होने में समय लगता है। इसलिए रोजाना पालक के सेवन से बचें। रोजाना पालक खाने से आपको पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।
डायरिया- अधिक मात्रा में फाइबर के सेवन से जठरांत्र प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप पालक के साथ कोई फाइबर से भरपूर चीज खाते हैं, तो आपको दस्त की समस्या हो सकती है। फाइबर को संतुलित रखने के लिए पालक को प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के साथ खाना सही होता है।
किडनी की पथरी- पालक में ऑक्सालिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। शरीर में पालक यूरिक एसिड के रूप में अवशोषित होता है। यूरिक एसिड से किडनी में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है जिससे आपको किडनी की पथरी का खतरा हो सकता है।
गाउट- पालक खाने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है जिस वजह से आपको जोड़ों का दर्द और गाउट की समस्या हो सकती है।
मिनरल्स के अवशोषण में परेशानी- जाहिर है पालक में ऑक्सालिक एसिड की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से यह कैल्शियम और आयरन के साथ मिलकर इन खनिजों के अवशोषण कम कर सकता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock