... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:22 PM IST
Read this in English
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। तिल न सिर्फ आपके खाने की लज़्ज़त बढ़ाता है बल्कि आपकी हड्डियों को स्वस्थ व मज़बूत बनाए रखने में भी आपकी मदद करता है। ये वही सफेद रंग के छोटे-छोटे बीज हैं, जिन्हें आपने अक्सर अपने घर में देखा होगा। लेकिन शायद ही आपने इस बात पर गौर किया होगा कि ये छोटे-छोटे बीज आपकी हड्डियों को कितनी मज़बूती दे सकते हैं। बस आपको इन्हें अपने खानपान में रोज़ शामिल करना है। फिर आपको ऑस्टियोपोरोसिस से डरना नहीं होगा, और न ही बच्चों की कमज़ोर हड्डियों जैसी परेशानी का सामना करना होगा। आइये जानें विस्तार से, तिल के हड्डियों के लिए लाभ:
ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव
तिल में ज़िंक होता है। ये तत्व कैल्शियम को शरीर में रोककर रखने में सहायता करता है, जिससे कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का ख़तरा कम होता है। ऑस्टियोपोरोसिस एस ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां बहुत कमज़ोर हो जाती हैं। आप तिल को अपनी सलाद, करी में मिलाकर खा सकते हैं, या फिर तिल के लड्डू भी खाए जा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, तिल खाने से 9 बेमिसाल फायदे)
बच्चों की हड्डियों को रखे स्वस्थ
तिल में प्रोटीन और अमीनो ऐसिड उच्च मात्रा में होते हैं। कैल्शियम के अलावा ये दो तत्व भी बच्चों में हड्डियों के विकास में मददगार साबित होते हैं। 100 ग्राम तिल खाने से 18 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। छोटे बच्चों की तिल के तेल से मसाज की जा सकती है, जिससे उनकी हड्डियां मज़बूत होती हैं। इसके अलावा, उन्हें सैंडविच या कटलेट में तिल मिलाकर भी खिलाए जा सकते हैं। बच्चों को तिल खिलाने के लिए आपको कुछ ख़ास अंदाज़ निकालना होगा।
मूल स्रोत –Eat sesame seeds for healthy bones
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।