आंवला खाएंगे तो कम होगा कैंसर का जोखिम!

जानें क्यों आंवला को अपने डायट में शामिल करना है ज़रूरी?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English

विटामिन सी से भरपूर आंवला अपने ढेर सारे फायदों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके सबसे ख़ास फायदे के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आंवला कैंसर से लड़ सकता है। अध्ययन में ये बात सामने आई है कि आंवला कैंसर के लिए ज़िम्मेदार कोशिकाओं के विकास को रोकता है, इसलिए इसके सेवन से आपका कैंसर का जोखिम कम होता है।

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत अधिक पाए जाते हैं। इस वजह से आंवला प्राकृतिक रूप से उन फ्री रैडिकल्स से लड़ता है, जो आमतौर पर कैंसर के ज़िम्मेदार होते हैं। नागासाकी यूनिवर्सिटी के फार्मासुटिकल्स साइंस फेकल्टी द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि आंवला में ये क्षमता होती है कि वो कैंसरकारी केमिकल्स के प्रभाव से शरीर को बचाकर इस जानलेवा बीमारी से आपकी रक्षा करने में मदद करता है। इस अध्ययन के मुताबिक, आंवला पेट, त्वचा और यूट्रस की कोशिकाओं पर अपना असर सबसे अधिक दिखाता है। ये खट्टा फल रेडियेशन और कीमोथैरेपी के नुकसानदायक प्रभावों को कम करता है, वो भी कैंसर के उपचार के असर को कम किए बगैर।

टिप

आंवला को कई तरीकों से खाया जा सकता है। आंवले का मुरब्बा, आंवले का अचार, आंवला कैंडी, आंवला जूस। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इसके अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आंवला कच्चा ही खाएं। हर रोज़ एक कच्चा आंवला खाली पेट खाएं। अगर आपको हर रोज़ ताज़ा कच्चा आंवला उपलब्ध नहीं होता तो आप आंवले के जूस से काम चला सकते हैं। ये बाज़ार में आसानी से मिल जाता है। हर रोज़ सुबह सवेरे एक ग्लास गर्म पानी में एक चम्मच आंवले का जूस मिलाकर पियें। इससे कैंसर का जोखिम कम होने के साथ-साथ ही, कब्ज़ की समस्या भी दूर हो जाएगी। (खान पानपान में आंवला को शामिल करने के तरीके जानिये)

मूल स्रोत –Amla can reduce your cancer risk by half!

अनुवादक – Shbanam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source