गले में दर्द होने पर अनार के छिलकों का करें ऐसे इस्तेमाल

अगर आप गले के दर्द से परेशान हैं तो क्यों नहीं इस घरेलू उपचार को ट्राई करतें?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English

इन दिनों मौसम तेज़ी से बदल रहा है। ठंड आ चुकी है और उसके साथ कई सारी बीमारियां और स्वास्थ्य समस्याएं भी हमें घेरने लगी हैं। उन्हीं में से एक समस्या है गले में दर्द होना। मौसम और तापमान के अचानक बदलने, एसी कमरों में बैठने, ठंडी चीज़ें खाने और सर्दी-ज़ुकाम के कारण गले में सूजन और दर्द होने लगता है। ये समस्या सुनने में तो छोटी लगती है, लेकिन बहुत कष्ट देती है।

हालांकि आपको इस समस्या के लिए उचित उपचार लेना चाहिए, लेकिन अगर आप कोई घरेलु उपाय अपनाना चाहें तो उसके लिए अनार के छिलके आपके बहुत काम आ सकते हैं। ये गले के दर्द को दूर करके आराम पहुंचाता है।

अनार के छिलके ही क्यों?

अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया के विकास को रोक कर आपको राहत प्रदान करते हैं। जब आप इन छिलकों का उपयोग करते हैं, तो उसमें मौजूद औषधिय तत्व आपके गले को दर्द से मुक्त करते हैं।

इस्तेमाल का तरीका

अगर आपको गले में दर्द या फिर टोन्सिल का दर्द है, तो आप इस अनार के छिलकों से बने घोल से गरारा करके आराम पा सकते हैं। इस घोल को इस तरीके से बनाया जा सकता है:

  • धूप में सूखे हुए अनार के छिलकों को पीस लें। अब इस पाउडर को एक लीटर पानी में मिलाएं।
  • इस पानी को 10-15 मिनट के लिए उबालें, और फिर इस घोल को छान लें।
  • अब कुछ मिनटों के लिए इस घोल को ठंडा होने दें।
  • जब ये गुनगुना रह जाए, तो इससे गरारा (गार्गल) करें।
  • ऐसा दिन में दो बार करने से आपको गले के दर्द से जल्दी आराम मिल जाएगा।

मूल स्रोत –A sore throat remedy that works like a charm!

अनुवादक –Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source