... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
पिस्ता नट्स और ड्राईफ्रूट्स की श्रेणी में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। ये न सिर्फ स्वाद में अच्छा है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से फायदेमंद भी है। डायबिटीज़ कंट्रोल से लेकर दिल की बीमारियों से बचाव तक, पिस्ता काफी कुछ करता है। इसमें फैट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है इसलिए ये एक हेल्दी स्नैक है। लेकिन इन सबसे अलग पिस्ता का एक बड़ा फायदा ये है कि इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाली शक्ति होती है, जो आपको इंफेक्शन से बचाती है।
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाता है पिस्ता?
पिस्ता में विटामिन बी6 काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हेल्दी इम्यून सेल्स को बढ़ाकर आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाता है। ये खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाकर शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है, इस प्रकार शरीर के अन्य अंगों में ऑक्सीजन से भरपूर खून पहुंच पाता है। ये लिंप नॉड्स में वाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन भी बढ़ाता है। ये इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। पिस्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ल्यूटेन और जेक्सांथिन (zeaxanthin) शरीर से फ्री रेडिकल्स कम करने का काम करते हैं।
खानपान में ऐसे शामिल करें पिस्ता
मूल स्रोत –Eat pista for a healthy immune system
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।