डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें नैचुरोपैथी

क्या आप सब्जी और फल कम खाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

डायबीटिज एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर में पाचक ग्रन्थि द्वारा इंसुलिन का स्त्राव कम हो जाता है और रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है, साथ ही मरीज में रक्त कोलेस्ट्रॉल, वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते हैं। मरीजों में आँखों, गुर्दों, स्नायु, मस्तिष्क, हृदय के क्षतिग्रस्त होने से इनके गंभीर, जटिल, घातक रोग का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इसे नेचुरोपैथी (Naturopathy) प्राकृतिक चिकित्‍सा के जरिए भी कन्‍ट्रोल किया जा सकता है। पढ़ें- इन चीजों को खाने से कन्‍ट्रोल होगा डायबिटीज

पाचक ग्रन्थि को सक्रिय करने के लिए योग, प्राणायाम, क्‍लीनसिंग रूटीन जैसे एनीमा और स्‍टीम बाथ का सहारा लिया जा सकता है। ये बीमारी पाचन, अवशोषण और एलिमेन्‍ट्री अंगों के खराब होने के कारण होती है। इस चिकित्‍सा के द्वारा पाचक ग्रन्थि को सक्रिय किया जाता है।

प्राकृतिक चिकित्सा के लिए ज़रूरी आहार

  • सुबह- नींबू और शहद मिला हुआ एक गिलास पानी

  • ब्रेकफास्‍ट- एक गिलास फलों का रस और कुछ फल

  • लंच- ज्वार, जौ, बाजरा, मक्का, काला चना, सोयाबीन और मेथी को मिलाकर तैयार किए गए आटे से बनी दो चपाती। एक कटोरी सब्‍जी और एक कटोरी दाल। इसके साथ सलाद भी ले सकते हैं।

  • दोपहर में क्‍या पिएं- एक गिलास सब्जियों का रस और नारियल का पानी पिएं।

इस बात का रखें ख्‍़याल

एक बात का हमेशा ध्‍यान रखना बेहद ज़रूरी है आपके खाने के अनुपात में अनाज की तुलना में सब्जियों की मात्रा ज्‍यादा हो। खाने में बिना पॉलिश वाले चावल ही खाएं। हफ्ते में एक दिन अगर आप अनाज या चावल ना खाएं तो भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा रोजाना योग और प्रणायाम ज़रूर करें।

मूल स्रोत -Beat diabetes with Naturopathy

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source