hamburger icon
A
Read in English

कीड़े के काटने पर परेशान न हों, आपको चाहिए सिर्फ एक एस्प्रिन!

जानिये सिरदर्द दूर करने के अलावा और क्या क्या फायदे हैं एस्प्रिन के ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English

आप किसी कीड़े के काटने या डंक मार देने के बाद क्या करते हैं ? हममें से अधिकांश लोग उसे पानी से धोकर फिर जलन और सूजन के कम होने का इंतजार करते हैं। लेकिन अगर अगली बार आपको कोई कीड़ा काट ले तो आप एस्प्रिन लेना न भूलें।

यह कैसे काम करता है

एस्प्रिन में असीटोसैल्सलिक नामक दर्द निवारक यौगिक होता है जो एंटी इंफ्लैमटोरी की तरह भी काम करता है। एस्प्रिन जोड़ो के दर्द और जलन में काफी आराम पहुंचाता है इसी तरह यह किसी भी जलन वाली जगह पर भी असरदार होता है।

कैसे इस्तेमाल करें

आपको इसे निगलने की ज़रूरत नही है बल्कि दो टेबलेट को तोड़कर थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इसे जिस जगह पर कीड़े ने काटा है वहां पर लगायें और कुछ मिनट तक छोड़ दें फिर धो लें। यह न सिर्फ वहां की सूजन को कम करता है बल्कि खुजली से भी छुटकारा दिलाता है। इतना ही नही आप एस्प्रिन की मदद से डैन्‍ड्रफ से भी छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल डैन्‍ड्रफ सिर की स्किन पर होने वाली जलन और खुजली का ही परिणाम होता है। एस्प्रिन एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण इस समस्या में काफी असरदार है। दो एस्प्रिन को तोड़ें और पानी में घोलकर पेस्ट बना लें फिर इसे अपने बालों पर लगायें और कुछ मिनटों बाद धो लें।

एस्प्रिन प्रचलित दवाइयों में से एक है। थोड़ा-सा सिरदर्द, बुखार या दांतों में दर्द होने पर आप तुरंत एस्प्रिन लेते हैं। यह दवा हमें हार्ट से जुड़ी बीमारियों में भी राहत पहुंचाती है। शोध बताते है कि 11 तरह के कैंसर में फायदेमंद है क्योंकि यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इस सबके अलावा एस्प्रिन आपके मस्तिष्क के लिए भी सही है क्योंकि यह अल्जाइमर के खतरे को कम करता है।

मूल स्रोत - Insect bite? An aspirin is what you need!

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।