... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अल्कोहल लेना आज की जीवनशैली का एक हिस्सा है और हममें से अधिकतर लोग पार्टियों और शादियों में अल्कोहल लेते ही है। लेकिन अगर आप डायबिटीज़ के मरीज हैं तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशिनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल बताती हैं कि, डायबिटीज़ के मरीजों को अल्कोहल पीने से पहले अपना शुगर लेवल ज़रूर चेक करना चाहिये। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में है तो आप एक या दो पैग वोदका पी सकते हैं। इसके अलावा और कोई भी ड्रिंक्स डायबिटीज़ के मरीजों के लिए सही नहीं होती है। रेड वाइन और बीमारियों के लिए तो फायदेमंद होती है लेकिन अंगूर से बनी हुई होने के कारण यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए सही नही है।
जब भी आप वोदका पियें उसमे थोड़ा पानी मिलाकर उसे पतला कर लें, सिर्फ शराब पीना किसी भी लिहाज से सही नही है। आप अपनी ड्रिंक का फ्लेवर बढ़ाने के लिए उसमे नींबू की स्लाइसेज मिला सकते हैं लेकिन कभी भी कॉकटेल न लें। अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन के अनुसार, पुरुषों को एक दिन में सिर्फ दो ही ड्रिंक पीने चाहिए वहीँ औरतों को सिर्फ एक ड्रिंक ही पीना चाहिए।
अल्कोहल डायबिटीज़ की मरीजों के लिए क्यों सही नहीं है?
अल्कोहल से अचानक ही आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है, और फिर उसके बाद वो तेजी से नीचे भी गिर जाता है जो आगे चलकर हाइपोग्लाइसेमिया(hypoglycaemia) जैसी बीमारी का कारण बन जाता है। इस समय आप ठीक वैसा ही महसूस कर रहे होते हैं जैसा आप हैंगओवर के समय करते हैं इसीलिए डायबिटीज़ के मरीजों को पीने के बाद बड़ी मुश्किल से यह पता चल पाता है की उनका शुगर लेवल कम हो गया है। और अगर आप पहले से ही ग्लूकोज कम करने वाली दवाइयाँ खा रहे हैं तो अल्कोहल उसे और भी कम कर देता है। अल्कोहल आपकी तंत्रिकाओ और किडनी पर बुरा असर डालता है। पढ़ें -लीवर को किस तरह ख़राब करता है अल्कोहल, जानें! इसलिए अगर आप डायबिटीज़ के मरीज हैं तो इससे परहेज करें।
अगर आप छुट्टियों में या शादियों में पीना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें। यह 100-140 एमजी/डी एल के बीच में होना चाहिए। सबसे सही तरीका यह है कि आप पहले किसी डॉक्टर की सलाह लें कि अल्कोहल लेना सही है की नही। यहाँ हम डायबिटीज़ के वे मरीज जो अल्कोहल लेना चाहते हैं उनके लिए कुछ नियम बता रहे हैं।
डायबिटीज़ के मरीज केवल तभी संतुलित मात्रा में अल्कोहल ले सकते हैं जब उनका शुगर लेवल बिल्कुल कंट्रोल में हो और इस बात का ख़ास ख्याल रखें की आपको कब और कितनी मात्रा में अल्कोहल लेना चाहिए इसके लिए डॉक्टर या डायबिटीज़ डायटीशियन की सलाह ज़रूर लें।
मूल स्रोत - Diabetes FAQ: Can I drink alcohol if I am diabetic?
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।