... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST
Read this in English
त्वचा स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता देती है। जैसे की डार्क स्किन से डायबिटीज होने कि संभावना का पता चलता है वैसे ही आपके शरीर पर दिखने वाले लाल निशान को अनदेखा नहीं करना चाहिए बल्कि इसके कारण का पता लगाना चाहिए। क्योंकि स्किन पर लाल या बैगनी रंग के धब्बे पड़ना पुपूरा (purpura) होने को दर्शाता है जो कि त्वचा की एक अवस्था है और यह दर्शाती है की हमारे शरीर में कहीं कुछ गड़बड़ी है। श्री गंगा राम हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ रोहित बत्रा बताते हैं कि, पुपूरा अक्सर किसी दवा के रिएक्शन से या शरीर में हुए इन्फेक्शन के कारण होता है। आइडियोपैथिक थ्रोम्बोसायटोपेनिक पुपूरा (idiopathic thrombocytopenic purpura (ITP) होने पर आपके शरीर पर बैंगनी कलर का घाव हो जाता है।
क्या यह खतरनाक है ?
यह किस कारण से हुआ है उस पर ज्यादा निर्भर करता है और अधिकांश मामलों में मेडिकल जांच की ज़रूरत पड़ती है। अगर वह घाव आईटीपी (ITP) के कारण हुआ है,जिसमें इम्यून सिस्टम आपके प्लेटलेट्स को प्रभावित करता है तो यह बाद में चलकर पुपूरा का रूप धारण कर सकता है। अगर आपको किसी ऐसे बीमारी या इन्फेक्शन के शिकार है जिसमें आपकी रक्त नलिकाएं बिगड़ रही हैं तो भी इसके होने की संभावना है। डॉ बत्रा बताते हैं कि अगर आपके शरीर में ऐसे निशान या धब्बे हैं तो आप डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें क्योंकि पुपूरा कितना खतरनाक है ये उसके होने के कारण पर निर्भर करता है।
इसका पता कैसे लगायें
डॉक्टर आपकी बायोप्सी और ब्लड टेस्ट करके ही इसके सही कारण का पता लगा सकते हैं। आपके ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या से आपके प्लेटलेट्स डिसऑर्डर का पता चल जाता है वहीँ पॉजिटिव बायोप्सी, आपके किड़नी से जुडी बीमारी को दर्शाता है(जो पुपूरा होने का मुख्य कारण है)। और फिर बीमारी के हिसाब से डॉक्टर आपका सही इलाज करते हैं।
इलाज के तरीके
अगर आपको पुपूरा किसी इन्फेक्शन के कारण हुआ है तो आपको एंटीबायोटिक्स लेनी चाहिए जो इन्फेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को रोक देते हैं। अगर यह किसी एलर्जी के कारण हुआ है तो एंटीहिस्टामिन लेना इसका सही इलाज है। जबकि आपके लाल या बैगनी धब्बे अगर किसी दवा के रिएक्शन के कारण हुए हैं तो आपको स्टोरोइड्स लेना चाहिए। अधिकतर ये दवायें क्रीम के रूप में आती है अगर हालत ज्यादा गंभीर हो तो आप इंजेक्शन भी ले सकते हैं। और इनके अलावा अगर यह किसी बीमारी के कारण हुआ है तो आप उस बीमारी से राहत दिलाने वाली दवाइयों का सेवन करें।
मूल स्रोत - Red or purple spots on the skin — what does it indicate?
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।