... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
प्रोसेस्ड फूड (जैसे फ्रोज़न फूड, कैचअप, इंस्टैंट नूडल्स, नट्स आदि) हमारी पाचन क्रिया को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।इसलिए आपको ऐसे खानपान का चुनाव करना चाहिए जो आपके पेट, आपकी पाचन क्रिया सभी को स्वस्थ बने रहने में मदद करें। ऐसी ही एक चीज़ है कच्चा पपीता। कच्चा पपीता आपकी सेहत, खासतौर पर आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
क्या करता है कच्चा पपीता?
कच्चे पपीते में पके हुए पपीते की तुलना में अधिक फाइबर और प्रोटीन होता है।पपीते के मुख्य तत्व पपेन (Papain) और कीमोपपेन (chymopapain), पाचन क्रिया में मददगार होते हैं। दूसरे फाइटोन्यूट्रीशन्स (phytonutrients) और एंजाइम्स के साथ मिलकर ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते हैं। इसमें मौजूद लेटैक्स (Latex) पाचन तंत्र में मांसपेशियों के संकुचन को सुधारता है, जिससे जिससे कि पाचन के विभिन्न चरणों में खाद्य पदार्थ आसानी से आगे बढ़ते जाते हैं। इसके फाइबर मल को मुलायम करते हैं, जिससे कब्ज़ की समस्या से भी राहत मिलती है।
इस्तेमाल का तरीका
कच्चे पपीते को सलाद में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे छीलकर, टुकड़ों में काटकर, मीठी व खट्टी ड्रैसिंग और थोड़ी हरी धनिया पत्तियां मिलाकर खाया जा सकता है। ये स्वाद में बहुत शानदार लगता है। इसके अलावा, कम तेल में सरसों के दानों और हल्दी के साथ इसे थोड़ा भूनकर भारतीय खाने में सब्ज़ी की तरह खाया जा सकता है। आप इसे घिसकर, परांठे में भरकर भी बना सकते हैं।
कच्चा पपीता बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ये आपके पेट को स्वस्थ रखने के लिए एक सस्ता और प्राकृतिक उपाय है। इसलिए अगली बार पेट की समस्याओं की दवा खाने से पहले इसे ट्राई ज़रूर करें।
मूल स्रोत - A raw papaya salad is what you need for healthy digestive tract
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।