hamburger icon
A
Read in English

इन 3 तरीकों से कैमोमाइल चाय करेगी आपका डिप्रेशन दूर

डिप्रेशन दूर करने और मन को शांत करने का एक आसान तरीका।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जब आपको तनाव और अवसाद महसूस होता है तो आप क्या करते हैं? अपनी कोई पसंदीदा चीज़ खाते हैं? और ये चीज़ पिज़्ज़ा होता है या आइसक्रीम का टब? या फिर चिप्स का बड़ा पैकेट? जब आप जानते हैं कि ये सब आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है तो फिर रिस्क क्यों लेते हैं? क्यों न तनाव महसूस होने पर ऐसी चीज़ ली जाए जो हेल्दी भी हो और आपका तनाव भी कम कर दे।ऐसी ही एक चीज़ है कैमोमाइल!

कैसे लड़ता है तनाव से कैमोमाइल?

कैमोमाइल एक मेडिकल हर्ब है जो कई तरह की समस्याओं जैसे कि सूजन, मांसपेशियों की ऐंठन, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं आदि में राहत देती है। इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं। ये आपका मूड अच्छा करती है, घबराहट व चिंता से लड़ने में आपकी मदद करके आपको शांति प्रदान करती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कैमोमाइल में मौजूद फ्लेवोनॉइड तत्व न्यूरोट्रांसमीटर्स जैसे कि डोपामाइन (dopamine), नोराड्रेनालिन (noradrenalin), सेरोटोनिन (serotonin) और गामा अमीनो बट्रिक एसिड (Gama Amino Butyric Acid) आदि को उत्तेजित करके शांति पैदा करने वाला प्रभाव डालते हैं जिससे कि डिप्रेशन और घबराहट दूर होती है। (डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए 6 हर्बल चाय)

कैसे करें इस्तेमाल

  1. कैमोमाइल चाय बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। जब भी आप डिप्रेशन महसूस कर रहे हों तो एक कप गर्म पानी में एक टी बैग को कुछ मिनट तक डिप करें, फिर इस चाय को पियें।
  2. आप अपने नहाने के पानी में कुछ बूंदें कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल की मिला सकते हैं। अगर आप शाम को दिनभर की थकान महसूस कर रहे हैं तो अपना मूड अच्छा करने और रिलैक्स होने के लिए बस आपको इस पानी से नहाना है।
  3. आप इलेक्ट्रॉनिक या मैन्युअल डिफ्यूज़र में कैमोमाइल ऑयल की बूंदें डालें, इससे आपका कमरा महकने लगेगा। ये खुशबू आपको शांत करती है और इससे नींद भी अच्छी आती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:

  1. Srivastava JK, Shankar E, Gupta S. Chamomile: A herbal medicine of the past with bright future. Molecular medicine reports. 2010;3(6):895-901. doi:10.3892/mmr.2010.377.
  2. Amsterdam JD, Shults J, Soeller I, Mao JJ, Rockwell K, Newberg AB. Chamomile (Matricaria recutita) May Have Antidepressant Activity in Anxious Depressed Humans – An Exploratory Study. Alternative therapies in health and medicine. 2012;18(5):44-49.