hamburger icon
A
Read in English

जानिये आंवला कैसे रखता है लीवर को हेल्दी

आंवले का नियमित सेवन आपको Liver cirrhosis और Hepatitis जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English

हर घर में आसानी से पाया जाने वाला आंवला आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आंवला विटामिन सी का मुख्य स्रोत होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला आपके लीवर को सही से काम करने में नेचुरल तरीके से मदद भी करता है? आइये जानते हैं यह हमारे लीवर की मदद कैसे करता है।

  • लीवर सिरोसिस से पीड़ित लोगों के उपचार में भी आंवले का इस्तेमाल किया जाता है। यह हिपेटाइटिस के शिकार लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। शोध के अनुसार, आवंला लीवर फाइब्रोसिस को भी रोकता है (जो किसी भी प्रकार की लीवर इंजरी या किसी और कारण से लीवर में होने वाली अधिक जलन के कारण होता है)।

  • यह फैटी लीवर डिजीज़ को रोकने में घरेलु उपचार की तरह काम करता है। आंवला च्यवनप्राश बनाने में मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जोकि लीवर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही हमारे इम्यून सिस्टम और पाचन क्रिया को सही रखता है।

सुझाव :

  • कच्चे आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसे सलाद में मिलाकर खा सकते हैं या आप इसे पीस कर दही में मिलाकर रायता भी बना सकते हैं।
  • आंवले को सुबह खाने से आपको हैंगओवर में राहत मिलती है और यह आपके लीवर को भी नुकसान से बचाता है।

मूल स्रोत - Why amla or Indian gooseberry is good for the liver

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

संदर्भ :

Manali. M. Bhide, et al – Roles of Emblica Officinalis (Amla) in Medicine

Chaudhary Sachin, et al – Indian Medicinal Plants Used in Liver disease: A Short Review