... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
मानव शरीर को क्रम में बनाए रखने के लिए 13 विभिन्न विटामिन की ज़रूरत होती है। इन्हीं में से एक विटामिन ई है। विटामिन ई उम्र बढ़ने की प्रकिया को धीमा करने, तंत्रिका के विकास करने, मांशपेशियों को मजबूत बनाने और प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए ज़रूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बड़े लोगों को रोजाना 15 एमजी और बच्चों को 6 से 7 एमजी की ज़रूरत होती है। इसके कम मात्रा से विटामिन ई की कमी हो सकती है। पढ़ें- विटामिन डी की कमी से मधुमेह रोग होने का खतरा हो सकता है
विटामिन ई की कमी कैसे होती है
कई लोग एक लंबे समय तक कम वसा वाला खाना खाते हैं, जिस कारण उन्हें विटामिन ई की कमी हो जाती है। इस तरह की डाइट से अन्य विटामिन की कमी भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको एक तरह के खाने से विटामिन ई की कमी नहीं है, तो इसके पीछे कई तरह की बीमारियां जैसे क्रोह्न (Crohn) या गैलब्लेडर डिसऑर्डर (gallbladder disorders) भी हो सकती हैं। पढ़ें- जानिये क्या हैं विटामिन ए के फायदे
विटामिन ई के लक्षण
1) मांसपेशियों में कमजोरी
इसकी कमी के सबसे बड़े लक्षणों में मायोपैथी और मांसपेशियों में कमजोरी है। विशेषज्ञों के अनुसार मायोपैथी मसल्स फाइबर का परिणाम है, जो समय के साथ कमजोर हो जाते हैं। शरीर में विटामिन ई और सेलेनियम की कमी से मायोपैथी का मामला गंभीर हो सकता है और इससे लिपिड पेरॉक्सीडेशन भी हो सकता है।
2) नजर कमज़ोर हो जाती है
विटामिन ई की कमी से आंखों का रेटिना और उसका डिजेनरेशन पतला हो सकता है। डिजेनरेशन से आंखों की अंदर परत प्रभावित होती है। इसके अलावा विटामिन ई की कमी से आपको धुंधला दिखेगा और रात के समय ठीक से नहीं दिखेगा।
3) खून की कमी
खून में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के चलते खून की कमी हो जाती है। रेड ब्लड सेल के जरिए हीमोग्लोबिन की मदद से शरीर में अन्य क्षेत्रों के लिए ऑक्सीजन परिवहन में मदद मिलती है। हेमोलिटिक एनीमिया में लाल रक्त कोशिकाएं आसामान्य रूप से कम हो जाती हैं, जिससे विटामिन ई की कमी हो सकती है। विटामिन ई की कमी से जन्म के समय बच्चे का वजन कम हो सकता है। विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें टोकोफेरोल ट्रीटमेंट दिया जा सकता है।
4) तंत्रिका संबंधी परेशानी
विटामिन ई की कमी से सेंट्रल नर्वस सिस्टम की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इसकी कमी से आपके हाथ और पैर का विकार बिगड़ सकता है, आप बीमार महसूस करेंगे और आप संतुलन खो सकते हैं। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं, जो ऑक्सिडेटिव तनाव के कारण शरीर को प्रभावित होने से रोकते हैं।
मूल स्रोत -Top 4 symptoms of vitamin E deficiency
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।