... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:18 PM IST
Read this in English
अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं जो समोसा, पकौड़े, वड़ा जैसी फ्राईड चीज़ों से ऑयल निकालने के लिए अख़बार का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अभी इसी वक्त इस आदत को छोड़ देना चाहिए। ये आपके लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, अख़बार आसानी से उपलब्ध हो जाता है और टिशू, किचन रोल्स या पेपर टावल के मुकाबले इसकी कीमत भी कम पड़ती है, इसलिए लोग इसका ऐसा इस्तेमाल करते हैं।शायद ऐसा करने वाले लोगों को इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं होता होगा कि अख़बार में रखा या लिपटा हुआ खाना खाने से कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
यूं तो तली हुई चीजें खाना अपने आप में ही अस्वास्थ्यकर है लेकिन जब इसे अख़बार में लपेटा जाता है तो इसका नुकसान बढ़ जाता है। आपने कभी ध्यान दिया है कि अख़बार या मैगज़ीन की स्याही आपके खाने की चीज़ पर लग जाती है। अख़बार में स्याही फैलाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। अख़बार से जब स्याही आपके खाने में पहुंचती है, तो ये आपके सिस्टम में चली जाती है और बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती है। (इसे भी पढ़ें, जंक फूड 9 कारणों से स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक)
शरीर के सारे अपशिष्ट पदार्थ मल के द्वारा बाहर निकल जाते हैं लेकिन ये स्याही शरीर में ही रह जाती है। आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल कहती हैं कि ये स्याही आपके फेफड़ों और किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। आपको पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, हार्मोन्स प्रभावित हो सकते हैं और ये भी साबित हो चुका है कि इसका असर दिल पर भी पड़ता है।
अख़बार में स्याही को गाढ़ा करने के लिए पेट्रोलियम बेस्ड मिनरल ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है, वहीं इसे सुखाने के लिए कोबाल्ट बेस्ड तत्वों का इस्तेमाल होता है। इन दोनों का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आपको लगता है कि मैगज़ीन के पेपर पर अच्छी स्याही इस्तेमाल होती है जो आपकी खाने की चीज़ों में नहीं लगती तो आप गलत हैं। मैगज़ीन के पेपर में ग्लॉस के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसलिए सबसे अच्छा है कि आप तली हुई चीज़ों से एक्स्ट्रा तेल निकालना चाहते हैं तो टिशू पेपर या पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें। अगर आपको ये महंगे लगते हैं तो इन्हें बल्क में खरीदें, सस्ते पड़ते हैं। इसके अलावा, ज़रूरत पड़ने पर प्लेन शीट भी इस्तेमाल में लाई जा सकती है।
मूल स्रोत - Here’s why you should STOP using newspapers to blot oil from deep fried foods
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।