... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक चिंता का विषय हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल आपके ह्रदय से जुड़ी अथेरोक्लेरोसीस (atherosclerosis) और स्ट्रोक (stroke) जैसे गंभीर बीमारियों को न्यौता देता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाता है, तो ऐसे में आपके पास ब्लड थिनिंग ड्रग्स (blood thinning drugs), उचित आहार और एक्सरसाइज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होता। दरअसल शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे गलत खानपान और जीवनशैली है, जिसके बारे में आपको गंभीरता से सोचने की ज़रूरत है। आप अपने ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए कई प्राकृतिक उपचार अपना सकते हैं, इनमें से एक आंवला भी है। आइए जानते हैं कि आंवला कोलेस्ट्रोल लेवल को कैसे कम करता है और इसका प्रयोग खाने में कैसे किया जा सकता है। पढ़ें- आंवला खाएंगे तो कम होगा कैंसर का जोखिम!
आंवला के गुण
आंवला का आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है। विटामिन सी से भरपूर होने के अलावा, आंवला एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों का भंडार है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि भारतीय आंवला भोजन से कोलेस्ट्रॉल के हटाने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा आंवला कोलेस्ट्रॉल बनाने में सहायक एंजाइम एचएमजी सीओए रिडक्टेस (enzyme HMG-CoA reductase) की कार्रवाई को बंद कर देता है। आंवला टोटल कोलेस्ट्रॉल (टीसी), एलडीएल (लॉ-डेनसिटी लिपोप्रोटीन) और ट्राइग्लिसराइड (टीजी) के स्तर को कम कर देता है। इसे हाई डेनसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कन्ट्रोल करने के अलावा आंवला से एंटी डायबिटिक प्रभाव भी पड़ता है और ये उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आंवला का उपयोग ऐसे करें
घर में आंवला जूस ऐसे बनाएं
मूल स्रोत -How to use amla or Indian gooseberry for high cholesterol
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।